Malaika Arora की पिछले साल आई प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर फिर भड़के Arjun Kapoor, बोले ये थी सच्चाई

अर्जुन कपूर ने पिछले साल नवंबर में मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंसी को लेकर आई खबरों पर फिर से रियक्ट किया है। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा कि मीडिया को निगेटिविटी नहीं फैलानी चाहिए

Arjun Kapoor Tells The Truth About Malaika Arora Pregnancy: एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं। जो अपनी राय पूरी बेबाकी से लोगों के सामने सोशल मीडिया के जरिए रखते हैं। इन दोनों के रिलेशन को लेकर अक्सर मीडिया में खबरें छपती रहती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की सेमी न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसके लिए वो ट्रोल्स का शिकार भी हुई थी। अर्जुन कपूर ने पिछले साल नवंबर में मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंसी को लेकर आई खबरों पर फिर से रियक्ट किया है। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा कि मीडिया को निगेटिविटी नहीं फैलानी चाहिए।

अर्जुन कपूर ने इस पर अपनी राय रखते हुए आगे कहा कि हम सेलेब्स मीडिया पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, क्योकि वो मीडिया ही है, जिसके जरिए हम लोगों तक पहुंचते हैं। इसलिए हमारे बारे में जो भी निजी खबरें वो जानते हैं, उसे पब्लिश करने से पहले मीडिया को फैक्ट चेक जरूर करना चाहिए कि खबर में कितनी सच्चाई है। सिर्फ कही सुनी बातों पर भरोसा करके किसी भी खबर को साया नहीं करना चाहिए। एक्टर ने आगे कहा कि उस वक्त हमने ये मामला बड़ी मुश्किलों से संभाला था। इस मीडिया ऐसा कुछ न लिखे जिससे किसी की निजी जिंदगी तबाह हो जाए।

इश्कजादे एक्टर ने आगे कहा कि हमने और मलाइका दोनों ने कभी भी कोई भी खबर मीडिया से नहीं छुपाई, लेकिन कभी कभी प्राइवेट लाइफ के बारे में जो खबरें आ जाती है, उससे हमारी लाइफ प्रभावित हो जाती है। आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन दोनों पिछले 5 सालों से रिलेशन में हैं। मलाइका पहले अरबाज खान की वाइफ थी लेकिन 19 सालों की शादी के बाद दोनों अलग हो गए और उसके बाद से मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में है। इस बीच खबर ये भी आई थी कि दोनों शादी करने जा रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। फिलहाल दोनों अपनी लव लाइफ को एंज्वॉय कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पा रही हैं। हाल ही में एक्टर फिल्म कुत्ते में नजर आए थे। जिसमें अर्जुन के साथ तब्बू,नसीरूद्दीन शाह आदि कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। अर्जुन कपूर फिलहाल द लेडी किलर की शूटिंग में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़े: Sara Ali Khan महाकाल मंदिर जाने पर हुई थी ट्रोल का शिकार, अब एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब बोली मैं तो जाती रहूंगी

ताज़ा ख़बरें