फैन्स के बीच घिरे Arjun Kapoor ने खिंचवाई सेल्फीज, एक फैन के हाथ पर अपने जैसा टैटू देखकर एक्टर का था ऐसा रियक्शन

अभिनेता अर्जुन कपूर हाल ही में विदेश से लौटे हैं। मुंबई एअरपोर्ट पर अर्जुन कपूर की धांसू एंट्री देखकर हर कोई पागल हो जाएगा। जैसे ही अर्जुन कपूर ने एअरपोर्ट पर एंट्री ली,उनके फैन्स उनसे मिलने के लिए बेकाबू हो गए

Arjun Kapoor Spotted At Mumbai Airport: अभिनेता अर्जुन कपूर हाल ही में विदेश से लौटे हैं। मुंबई एअरपोर्ट पर अर्जुन कपूर की धांसू एंट्री देखकर हर कोई पागल हो जाएगा। जैसे ही अर्जुन कपूर ने एअरपोर्ट पर एंट्री ली,उनके फैन्स उनसे मिलने के लिए बेकाबू हो गए। अर्जुन कपूर ने भी इस मौके पर बहुत ही कूल सुपर कूल रहकर एक एक फैन के साथ आराम से सेल्फी खिंचवाई। सेल्फी लेने वालों में यहां फीमेल फैन्स की संख्या काफी ज्यादा थी। अभिनेता ने इस मौके पर ऑल इन ब्लैक ड्रेस कैरी किया हुआ था।

एअरपोर्ट के बाहर आते हैं फैन्स उनसे मिलने के लिए तुरंत पहुंच गए और सेल्फी लेने लगे। इस बीच एक ऐसा भी फैन आया जिसने एक्टर के साथ सेल्फी ली और अपने हाथ पर बने टैटू को एक्टर को दिखाया। फैन के हाथ पर बना टैटू देखकर अर्जुन कपूर भी हैरान रह गए। उन्होने तुरंत अपने हाथ से टी शर्ट को ऊपर किया और अपना टैटू फैन को दिखाया। बोले अरे ये तो वैसे ही है। फैन ने फिर कहा मैं आपका जबरा फैन हूं आपकी तरह रहने की कोशिश करता हूं। दोनों हंसे और फिर अर्जुन कपूर आगे बढ़ गये।

अर्जुन कपूर के आगे बढ़ने पर कुछ महिला फैन्स उनका इंतजार कर रही थी। वो सब सेल्फी लेने लगी, तो एक्टर अर्जुन कपूर भी आराम से खड़े होकर सेल्फी उनके साथ खिंचवाने लगे और यहां अलग अलग एंगल में उन्होने पोज दिए। इस मौके पर पैपराजी से रहा नहीं गया और उसने कमेंट करते हुए कहा वेरी हैंडसम ब्वॉय। वेरी हैंडसम ब्वॉय। सेल्फी और पोजेज का ये सिलसिला कुछ देर तक फिर ऐसे ही चलता रहा।

खबरों की माने तो अर्जुन कपूर यूरोप वैकेशन से लौटे हैं। वहां पर अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा के अलावा पिता के साथ भी नजर आए। इस ट्रिप को लेकर एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर किए हैं। जिस पर यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए पूछा है कि लगता है कि पापा रिश्ते के लिए मान गए हैं। फिलहाल अर्जुन कपूर यहां ऑल इन ब्लैक में बहुत ही खूबसूरत दिख रहे थे।

ये भी पढ़े: Priyanka Chopra को इस गलती के लिए चुकानी पड़ी थी बड़ी कीमत, शुरू होने से पहले ही खत्म होने वाला था करियर

ताज़ा ख़बरें