Alia Bhatt Sita First Look: आलिया भट्ट के जन्मदिन पर वायरल हुआ एक्ट्रेस का सीता का फर्स्ट लुक

Alia Bhatt Sita First Look: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म आरआरआर (RRR) से उनका लुक किया गया। बता दे आलिया के इस लुक को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर ये वायरल होना भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर आलिया के फैंस इस तस्वीर पर जमकर लाइक्स और कमैंट्स कर रहे हैं।

आपको बताते चले इस फिल्म में जूनियर एनटीआर (Jr. NTR), अजय देवगन (Ajay Devgn) और राम चरण (Ram Charan) एक साथ धमाल मचाने वाले हैं। पहली बार ऐसी कोई फिल्म बनने जा रही है। जिसमे बड़े दिगज्जों का दमदार अवतार देखने को मिलने वाला हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस पीरियड ड्रामा में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ बॉलीवुड के एक्शन स्टार अजय देवगन अपनी अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं।

Alia Bhatt Sita First Look

दमदार होगी आलिया भट्ट की फिल्म

घोषणा के बाद से ही यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। साउथ इंडियन फिल्मों के फैंस ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा प्रेमी भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ट को जन्मदिन पर बहन Pooja Bhatt और मां Soni Razdan ने अनोखे तरह से दी बधाई

खबरों की माने तो यह फिल्म 10 भाषाओं में रिलीज होने वाली है।. फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा के बाद केवल 5 भाषाओं के थिएट्रिकल राइट्स के लिए अब तक 348 करोड़ से अधिक का ऑफर दर्ज किया गया है।

दक्षिण में बिके राइट्स

  • आंध्र प्रदेश में 165 करोड़
  • निजाम में 75 करोड़
  • तमिलनाडु में 48
  • कर्नाटक में 45 करोड़ रुपये
  • मलयालम में 15 करोड़

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है। इस फिल्म को 13 अक्टूबर 2021 को थिएटर्स में रिलीज करने वाले हैं।

ताज़ा ख़बरें