दुल्हन का लिबास पहन Akshara Singh ने बढ़ाई फैन्स की धड़कन, बताया कब कर रही हैं शादी

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बनारस में दुल्हन का लिबास पहन फैन्स की धड़कने बढ़ा दी थी। मीडिया से बातचीत में जब एक्ट्रेस ने इसका खुलासा किया। तब जाकर फैन्स के जान में जान आई

Akshara Singh Wedding Dress: भोजपुरी सिनेमा में लगता है कि शादियों की बहार आने वाली है। पहले आम्रपाली दुबे और अब अक्षरा सिंह की शादी की खबरें फैन्स की धड़कने बढ़ा रही हैं। फैन्स कब से इन दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन भोजपुरी की इन दोनों की खूबसूरत अदाकाराओं ने फैन्स का दिल तोड़ते हुए दुल्हन का लिबास पहन ही लिया। पहले आम्रपाली और अब अक्षरा सिंह को दुल्हन के लिबास में देखकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की खबरें सामने आने लगी। जिसकी सच्चाई जानने के लिए फैन्स बेकरार हो गए। फैन्स को जब इस दुल्हन के लिबास की असलियत मालुम हुई। तब जाकर उनके दिल में सुकून हुआ।

दरअसल अक्षरा सिंह को हाल ही में बनारस में दुल्हन के लिबास में देखकर सभी चौंक गए। तरह तरह की बातें सामने आने लगी कि कहीं अरविंद अकेला कल्लू की तरह अक्षरा सिंह भी शादी करने वाली हैं, लेकिन जल्द ही इस सस्पेंस से परदा भी उठा गया।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने खुद दुल्हन के ही लिबास में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वो कोई शादी वादी नहीं करने जा रही हैं बल्कि अपनी सहेलियों से अभी शादी न करने की बात कह रही हैं। वो भी एक वीडियो गाने में। अब आप समझ गए होंगे कि ये सारी प्लानिंग शादी की नहीं बल्कि एक गाने टिंकिया को प्रमोट करने की थी। जो मंगलवार को रिलीज हुआ है। अक्षरा सिंह इस वीडियो गाने में तौलिया पहनकर अपने सहेलियों को शादी के साइड इफेक्ट बताकर शादी करने से मना कर रही हैं।

वैसे जब मीडिया ने उनसे उनकी शादी पर सवाल किया, तो अक्षरा ने तपाक से कहा शादी नहीं बाबा नहीं, अभी नहीं करनी है अपनी बर्बादी। कम से कम चार या पांच साल के बाद ही वो शादी के बारे में सोचेंगी। अक्षरा के इस जवाब से फैन्स के दिल को सुकून जरूर मिला होगा। तो ये थी अक्षरा के दुल्हन लिबास की सच्चाई।

वैसे कुछ दिन पहले इसी तरह की तस्वीरें आम्रपाली दुबे की भी सामने आई थी। पर वो भी किसी प्रमोशन स्टैटिजी का हिस्सा थी। वैसे इन सब से अलगा भोजपुरी के एक एक्टर अरविंद अकेला उर्फ कल्लू ने अपनी वाकई में शादी कर ली है।

ये भी पढ़े: Sidharth-Kiara Marriage: शादी में डिजाइनर लहंगा पहनेंगी एक्ट्रेस, इस दिन लेंगे सात फेरे

ताज़ा ख़बरें