Hera Pheri को 21 साल पूरे होने पर क्या कहते हैं Paresh Rawal?

हिंदी कॉमेडी फिल्म Hera Pheri की रिलीज़ को 21 साल पूरे हो गए हैं | जानिए Paresh Rawal का क्या कहना है |

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म हेरा फेरी (Hera Pheri) की रिलीज़ को हो चुके हैं पुरे 21 साल | जी हाँ, दो दशक से ज़्यादा बीत गए और ये फिल्म अब भी हम सब के लिए काफी ख़ास है | और सिर्फ ऑडियंस के लिए ही नहीं बल्कि इस फिल्म पर काम करने वाले हर इंसान के लिए ये फिल्म काफी ख़ास रही है | और हो भी क्यों ना | आखिरकार इस फिल्म ने 21 साल बाद भी उन्हें दर्शकों से जोड़े रखा है|

21 साल पुरे होने पर परेश रावल (Paresh Rawal) एक इंटरव्यू के दौरान कहते हैं की उन्होंने सोचा नहीं था की ये फिल्म इतनी बड़ी हिट हो जायगी| वो कहते हैं की हाँ फिल्म अलग थी, डायलॉग्स फनी थे, फिल्म देखने में मज़ेदार थी, लेकिन लोगों से इतना प्यार मिलेगा, इसकी उम्मीद नहीं थी | वो बताते हैं की लोग आज भी उन्हें आकर कहते हैं की वो इस फिल्म को देखते हैं जब भी उनका मन उदास होता है | और सही बताएं तो हम भी उन्ही लोगों में से एक हैं|


हम आज कल देखते हैं की फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे प्लेटफार्म पर हेरा फेरी के सीन्स या डायलॉग्स को उठा कर काफी memes  बनते हैं | परेश कहते हैं की ऐसे memes देखकर उन्हें काफी अच्छा लगता है और ज़िन्दगी में हुमूर की बहुत ज़रूरत भी है |


परेश ये भी कहते हैं की अगर Hera Pheri 3 उन्हें कभी ऑफर होती है तो वो उसका हिस्सा ज़रूर बनना चाहेंगे| 

ताज़ा ख़बरें