YRKKH Upcoming Twist: अक्षरा ने आरोही के लिए उठाया बडा कदम, अभिमन्यु ने रोक दी सगाई

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे की कैसे आरोही के लिए अक्षरा अपनी मोहब्बत अभिमन्यु को कुर्बान कर देती है, जिसके बाद अभिमन्यु सगाई रोक कर गोयंका परिवार को चौका देते है।

YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट। गोयंका हाउस में होने वाला है बड़ा ड्रामा। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला शो बन चुका है। कार्तिक (Mohsin Khan) और नायरा (Shivangi Joshi) की जोड़ी के बाद भी इस सीरियल ने अपने ऑडियंस को बखूबी एंटरटेन किया है। फिलहाल कहानी में आरोही (Karishma Sawant), अक्षरा (Pranali Rathod), और अभिमन्यु (Harshad Chopda) के बीच चल रहे ट्रायंगल लव स्टोरी चल रहा है। जहां अभिमन्यु करते हैं अक्षरा से प्यार, वही अक्षरा का दिल भी अभिमन्यु के लिए धड़कने लगा है। इसी के साथ आरोही को भी अभिमन्यु से प्यार हो गया है। लेकिन सीरियल के आने वाले ट्रैक में अक्षरा अपने प्यार को कुर्बान कर देंगे अपनी बहन आरोही के लिए, जिसे बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे अभिमन्यु।

अभिमन्यु महिमा के सामने इस बात को साफ कर देते हैं, कि वह अक्षरा से प्यार करने लगे हैं। लेकिन मंजूरी को आरोही को ही अभिमन्यु की पत्नी बनाना है। हाल ही में गोयंका परिवार से मिलने पहुंचे थे अभिमन्यु। जहां कैरव यह जानना चाहते थे अभिमन्यु से, कि वह उनकी किस बहन से शादी करना चाहता है, अक्षरा या आरोही?

यह भी पढ़े: एविक्शन के बाद Ieshaan Miesha ने दिया Simba Nagpal और Afsana Khan के गेम पर चौंकाने वाला बयान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे आरोही अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए अक्षरा को अभिमन्यु को कुर्बान करने के लिए मना लेती है। अक्षरा अपनी छोटी बहन की इच्छा को पूरी करने के लिए हंसते-हंसते अपनी मोहब्बत को कुर्बान कर देती है। और सगाई वाले दिन अक्षरा आरोही को दुल्हन बनाकर सबके सामने ले आती है। जिसे देख अभिमन्यु का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। और पूरे गोयंका परिवार के सामने वह अपने प्यार का इजहार कर देते हैं अक्षरा से। जिसे देख पूरा गोयंका परिवार चौक जाता है। वही हर्षवर्धन भी शर्मिंदा हो जाते हैं, क्योंकि उन्होंने आरोही को चुना था अभिमन्यु के लिए। लकिन अभिमन्यु तो आरोही से प्यार ही नहीं करते।

यह भी पढ़े: Ankita Lokhande Marriage: क्या अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बंधने वाले हैं शादी के बंधन में, जानें यहां

ताज़ा ख़बरें