Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo: हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत की मासूमियत जीत लेगी आपका दिल

शो मे प्रणाली, कार्तिक और नायरा की बेटी अक्षरा की भूमिका नजर आएंगी। वहीं करिश्मा, कार्तिक और सीरत की बेटी आरोही के रोल में नजर आएंगी। दूसरी तरफ हर्षद शो में अभिमन्यु के रोल में हैं, जिससे दोनों बहनों को प्यार होगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo: टीवी का बहुत ही पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) का मोस्ट अवेटेड प्रोमो रिलीज हो गया है। इस प्रोमो में प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod), हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और करिश्मा सावंत नजर आ रहे हैं। शो मे प्रणाली, कार्तिक और नायरा की बेटी अक्षरा की भूमिका नजर आएंगी। वहीं करिश्मा, कार्तिक और सीरत की बेटी आरोही के रोल में नजर आएंगी। दूसरी तरफ हर्षद शो में अभिमन्यु के रोल में हैं, जिससे दोनों बहनों को प्यार होगा। 27 अक्टूबर को जनरेशन लीप आएगा और उसी दिन इन सितारों की एंट्री होगी।

शो का प्रोमो (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo) देखकर हमें निराशा हुई, क्योंकि ऐसी ही कहानी हम गायू और नायरा की स्टोरी में भी देख चुके हैं, जब कार्तिक से गायू और नायरा दोनों बहनों को प्यार हो जाता है। बाद में नायरा को कार्तिक मिल जाता है। लग रहा है लीप के बाद भी वही कहानी दोहराई जाएगी। दोनों बहनों को अभिमन्यु से प्यार होगा। अक्षरा अपनी बहन के लिए प्यार कुर्बान होने को तैयार हो जाएगी, मगर अंत में अभिमन्यु को अक्षरा ही पसंद आएगी।

ये भी पढ़े: Bigg Boss हाउस में हुआ बड़ा धमाका, बिगबॉस ने इन दो कंटेस्टेंट को किया घर से बाहर!!

इसके अलावा दोनों बहनों का जिस तरह का किरदार है वो बिल्कुल कुहू और मिष्टी के रिलेशन जैसा लग रहा है। जैसे कुहू थोड़ी तेज थी और मिष्टी सीधी वैसी ही आरोही तेज है और वही अक्षरा सीधी है। यहां तक का अक्षरा का लुक भी मिष्टी जैसा ही लग रहा है।

शो के नए प्रोमो को देखने के बाद अब फैंस के बीच एक्साइटमेंट बहुत ज्यादा देखने को मिल रही है। शो में अब आगे की कहानी क्या होगी ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं।

ये भी पढ़े: बिग बॉस 15 अपडेट: Tejasswi ने Jay Bhanushali के खिलाफ Karan Kundrra का किया समर्थन

ताज़ा ख़बरें