Vivek Dahiya Divyanka Tripathi pregnancy: टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता विवेक दहिया जोकि इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘चल जिंदगी’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इसी बीच अभिनेता ने उनकी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेगनेंसी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर रोशनी डाली है। विवेक इस बात काफी परेशान है कि उनकी पत्नी दिव्यांका की प्रेगनेंसी को लेकर अफवाहे उड़ा रहे हैं।
विवेक ने हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी दिव्यांका की प्रेगनेंसी के बारे में जानकारी साझा की है। विवेक ने अपनी पत्नी दिव्यांका की प्रेगनेंसी की सच्चाई के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’दिव्यांका अभी प्रेगनेंट नहीं है, अगर कुछ भी ऐसा होगा तो हम सबसे पहले अपने फैंस को इस बारे में बतायेंगे। पता नहीं हमारे ही निजी जीवन को लेकर ऐसी अफवाहें क्यों उड़ती रहती है। अगर ऐसी कोई भी खुशी की खबर होगी तो वो हम अपने फैंस नहीं छुपायेंगे।’’
बता दें कि, विवेक और दिव्यांका की शादी को सात साल हो गए हैं। इन दोनों ने साल 2016 में शादी की थी। विवेक की पत्नी दिव्यांका ने कई बार बोला है कि वे मां बनना चाहती हैं, लेकिन वे इसके लिए जल्दबाजी नहीं करना चाहती है। वहीं उनकी पति विवेक का भी यही मानना है कि मां-बाप बनने के लिए अभी उनके पास काफी समय है।
विवेक के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार ‘पवित्र रिश्ता 2’ में नजर आए थे। विवेक अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है। वे फिल्म ‘चल जिंदगी’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म को विवेक शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म इसी साल 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपनी इस डेब्यू फिल्म के बारे में विवेक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि,’’ वे अपनी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है। इस फिल्म में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर अबतक का सबसे बेहतरीन किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनका किरदार फैंस को भी काफी ज्यादा पसंद आयेगा।’’
ये भी पढ़ें:GHKPM शो छोड़ने के पीछे वजह आई सामने, इस बड़े प्रोजक्ट में नजर आ सकती हैं आपकी पाखी Aishwarya Sharma?