Kangana Ranaut के Lock Upp 2 में नजर आएगा ये हैंडसम डॉक्टर, Salman Khan से है कनेक्शन

कंगना रनौत के विवादित शो लॉक अप 2 में अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके है। वहीं अब सलमान खान के शो बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट उमर रियाज का नाम सामने आया है। मेकर्स ने उमर को अप्रोच किया है

Lock Upp 2 Update: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) खत्म होने के बाद अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का विवादित शो लॉक अप 2 (Lock Upp 2) सुर्खियों में है। इस शो से जुड़ी कई जानकारी सामने आ रही है। शो के मेकर्स ने बिग बॉस 16 के कई कंटेस्टेंट को अप्रोच किया है। सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को भी मेकर्स ने अप्रोच किया है। लॉक अप का पहला सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर आया था। शो के सुपरहिट होने के बाद दूसरे सीजन को और बड़ा बनाने की तैयारी है। वहीं मेकर्स इसे टीवी पर टेलिकास्ट करने की प्लानिंग कर रहे है।

लॉक अप 2 के लिए शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी और उर्फी जावेद सहित 12 खिलाड़ियों के नाम सामने आए है। अब खबर है कि बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट उमर रियाज को भी मेकर्स ने अप्रोच किया है। बिग बॉस की ताजा खबर के पेज पर उमर रियाज को शो में अप्रोच करने की जानकारी दी है। उमर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। बिग बॉस 15 में उन्हें काफी एग्रेसिव देखा गया। वह शो नहीं जीत सके। लेकिन उनका खेल अलग ही रहा।

बिग बॉस 15 में सलमान खान ने उमर रियाज को कई बार फटकार लगाई थी। शो में उनका व्यवहार दूसरे कंटेस्टेंट्स से काफी अलग था और वह काफी एग्रेसिव थे। सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाने के साथ प्यार से भी समझाया था। लॉक अप 2 के लिए उमर रिया ने हां की है या नहीं इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। देखना होगा की उमर शो के लिए हां करते है या नहीं।

उमर रियाज के करियर की बात करें तो वह एक सर्जन हैं। हैंडसम डॉक्टर होने के साथ-साथ उन्होंने मॉडलिंग भी करते है। उमर रियाज के छोटे भाई असीम रियाज की तरह उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन फॉलोअर्स है। उमर ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। जिसे काफी पसंद भी किया गया था।

उमर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान और डेजी शाह समेत कई एक्ट्रेस के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया है। उमर रियाज को लॉक अप 2 के साथ खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए भी अप्रोच किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उमर रोहित शेट्टी के शो में खतरों का सामना करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़े: Khatron Ke Khiladi 13 में नजर आएगी Uorfi Javed, Rohit Shetty के लिए बन सकती है मुसीबत

ताज़ा ख़बरें