Udaariyaan में  नए Sartaj के रूप में Vivian Dsena की हुई एंट्री, फैंस बोले  Kushagre Dua को क्यों हटाया?

पॉपुलर टीवी सीरियल उड़ारियां से सरताज के रूप में कुशाग्रे दुआ को हटा दिया गया है, अब उनकी जगह विवियन डीसेना ने इस शो में एंट्री की है।

Udaariyaan Vivian Dsena  Sartaj Kushagre Dua: पॉपुलर टीवी सीरियल उड़ारियां में अब नए सरताज की एंट्री होने वाली है। नए सरताज के रूप में विवियन डीसेना अब इस सीरियल में एंट्री करने वाले है। इस बात की पुष्टि हाल ही में सीरियल के एक नए प्रोमो में की गई। इस प्रोमो को इस सीरियल के क्रिएटर रवि दुबे ने भी साझा कर नए सरताज के रूप में विवियन डीसेना का स्वागत किया। 

रवि ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से विवियन का इस सीरियल में स्वागत करते हुए एक ट्विट किया। रवि ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’’सोशल मीडिया से छुट्टी पर था लेकिन हमारे शो उड़ारियां में अपने भाई विवियन डीसेना का स्वागत करने के लिए वापस आना पड़ा। विवियन डीसेना को सरताज के रूप में प्रेजेंट कर रहा हूं।’’

हालांकि, फैंस को सरताज के रूप में  कुशाग्रे दुआ की जगह विवियन डीसेना को लेना अच्छा नहीं लग रहा है। फैंस का मानना है कि सरताज के रूप मे कुशाग्रे दुआ अच्छा काम कर रहे थे। एक फैन रवि के इसी ट्विट पर रिप्लाई देते हुए लिखा कि,  ‘’जो लड़का अब सरताज की भूमिका निभा रहा है वह अच्छा काम कर रहा है, वास्तव में उसे बीच में बदलने की कोई आवश्यकता नहीं थी, इसमें कोई शक नहीं कि विवियन एक अच्छे अभिनेता हैं लेकिन आप उन्हें शुरुआत से ही कास्ट कर सकते थे या अन्य  किरदार में पेश कर सकते थे।’’

वहीं एक दूसरे फैन ने भी इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’लेकिन जो सरताज है वो भी तो अच्छा रोल प्ले कर रहा था तो इस्तेमाल क्यों किया की जगह??? और अगर रिप्लेस नहीं किया है तो क्या करते हैं सरताज होंगे??’’ इसके अलावा एक और फैन ने कुशाग्रे को बेहतर बताते हुए लिखा कि, कुशग्रे दुआ में क्या कामी थी?वो बेस्ट सरताज था। इस ओल्डी को क्या लाए?हद हो गई। अब Isha Malviya को वोह महत्व नहीं मिलेगा जो उसे पहले मिला था। उस के आगे किसी की वैल्यू नहीं थी लेकिन Vivian Dsena की स्टार पावर ओवरशैडो ना करदे।’’  

बहरहाल इस बात की जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है कि क्यों इस शो से कुशाग्रे दुआ क्यों बाहर हुए है। अब देखते हैं कि विवियन, सरताज के रूप में सीरियल में क्या नया करते हैं।

ये भी पढ़ें: फैंस ने Shantanu Maheshwari की Tooth Pari: When Love Bites पर दिए ऐसे रियक्शन, जाने क्या देखने लायक है यह सीरीज?

ताज़ा ख़बरें