Bigg Boss 13 फेम Tehseen Poonawalla के घर गुंजी किलकारी, एक्टर की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

बिग बॉस 13 फेम तहसीन पूनावाला और उनकी पत्नी मोनिका आज माता-पिता बन गए है। इस बात की जानकारी तहसीन ने सोशल मीडिया पर दी है

Tehseen Poonawalla-Monicka Vadera: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम और टीवी एक्टर तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) और पत्नी मोनिका वडेरा (Monicka Vadera) माता-पिता बन गए है। उन्होंने आज अपने बेबी बॉय का स्वागत किया है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी है। तहसीन और मोनिका ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट कर बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे है।

तहसीन पूनावाला और मोनिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने सबसे पहले अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। इसके साथ ही वीडियो में उनके बेटे की कुछ फोटोज भी नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। तहसीन ने पिता बनने की खुशी जाहिर करते हुए अपने पोस्ट में कहा है कि, ‘हमें अपने बेटे ‘जुवर्न’ के स्वागत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। तहसीन जुवर्ण के अर्थ के बारे में लिखते हैं, जो समय और नियति पर शासन करता है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने डॉक्टर और तमाम स्टाफ का शुक्रिया भी अदा किया है।

तहसीन और मोनिका की शादी साल 2016 में हुई थी। आपको बता दें कि मोनिका कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की कजिन है। तहसीन और मोनिका ने पिछले साल प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था और प्रेग्नेंसी फोटोशूट भी करवाया था। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए बताया कि 2023 की बसंत में हम बेबी पूनावाला का वेलकम करने जा रहे है। तभी से उनके फैंस जल्द से जल्द बच्चे के आने का इंतजार कर रहे थे और आज दोनों ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। इसके बाद फैंस और सेलेब्स दोनों ही उन्हें बधाई दे रहे है।

तहसीन ने बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री की थी। लेकिन एक हफ्ते के भीतर ही वह घर से बाहर हो गए। इसके बाद उन्हें कंगना रनौत के शो लॉक अप में देखा गया था। इस शो में उन्होंने कई बड़े खुलासे कर सबको चौंका दिया था। तहसीन ने शो में खुलासा किया था कि उन्होंने एक बड़े बिजनेसमैन की पत्नी के साथ सेक्स किया था। तहसीन एक एक्टर के साथ पॉलिटिकल एनालिस्ट, एंटरप्रन्योर, एक्टिविस्ट और कॉलमिस्ट है।

ये भी पढ़े: इस दिन से टीवी पर टेलीकास्ट होगा Khatron Ke Khiladi 13, कंटेस्टेंट करेंगे खतरों का सामना

ताज़ा ख़बरें