Priyanka Choudhary और Ankit Gupta का रोमांटिक अंदाज दिखा, Kuch Itne Haseen गाने का टीजर रिलीज

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता जल्द ही एक रोमांटिक म्यूजिक एल्बम में नजर आने वाले है। गाने का टीजर होली के मौके पर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे है

Kuch Itne Haseen Teaser Out: बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chowdhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में है। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बिग बॉस में खूब प्यार दिया था। उनके फैंस उन्हें फिर से साथ देखना चाहते है। इसी बीच उनके अपकमिंग गाने ‘कुछ इतने हसीन’ (Kuch Itne Haseen) का टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने में प्रियंका और अंकित बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है। गाने का टीजर सामने आने के बाद फैंस उन्हें और ज्यादा पसंद कर रहे है। दर्शक अब गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे है।

अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी एक रोमांटिक म्यूजिक एल्बम में नजर आने वाले है। जिसका टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। टीजर होली के मौके पर रिलीज किया गया है। टीजर में प्रियंका और अंकित का क्यूट बॉन्ड नजर आ रहा है। गाने का टीजर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने बताया कि ये गाना 10 मार्च को रिलीज होगा। टीजर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, ‘कुछ इतने हसीन के साथ अपने होली में रोमांस जोड़े।’

प्रियंका चौधरी की इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश है और प्रियंका को अंकित गुप्ता के साथ स्क्रीन पर फिर से रोमांस करते देखने के लिए बेताब है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट ओर जमकर प्यार बरसा रहे है और खूब कमेंट भी कर रहे है। एक फैंस ने कमेंट किया है कि, ‘अरे क्या चमक रहे हैं दोनों, लव इट।’ दूसरे फैन ने लिखा है, ‘ब्यूटीफुल टीजर, बेहतरीन केमेस्ट्री।’ प्रियंका और अंकित की केमेस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है।

उडारियां और बिग बॉस 16 में साथ दिखाई देने के बाद अब प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता एक बार फिर साथ दिखाई देने वाले है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक वेब सीरीज में नजर आने वाले है। सीरीज का नाम अभी सामने नहीं आया है। लेकिन इस सीरीज में प्रियंका लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं अंकित उनके बॉयफ्रेंड के किरदार में नजर आएंगे। वेब सीरीज को लेकर और कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। हाल ही में प्रियंका ने कहा था कि वह अपनी वेब सीरीज और फिल्मों पर फोकस कर रही है।

ये भी पढ़े: Lock Upp 2 में दिखेगा नया फॉर्मेट, टीवी की ये फेमस बहुएं होंगी वार्डन

ताज़ा ख़बरें