Sumbul Touqeer ने Bigg Boss 16 के कंटेस्टेंट के साथ की पार्टी, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स ने शनिवार रात पार्टी की। पार्टी की इस तस्वीर को सुम्बुल तौकीर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन, शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी नजर आ रहे है

Bigg Boss 16 Sumbul Touqeer: टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के खत्म होने के बाद शो के कंटेस्टेंट्स लगातार सुर्खियां बटोर रहे है और पार्टी करते नजर आ रहे है। शनिवार को बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स ने एक बार फिर पार्टी की। इस पार्टी में एमसी स्टेन, प्रियंका चाहर चौधरी, सुम्बुल तौकीर और शिव ठाकरे नजर आए। इनके अलावा निमृत कौर अहलूवालिया, श्रीजिता डे और साजिद खान भी नजर आए। सभी कंटेस्टेंट्स ग्लैमरस अंदाज में नजर आए।

सुम्बुल तौकीर समेत अन्य सेलेब्स ने पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए है। सुम्बुल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह शिव ठाकरे डांस करते नजर आ रहे है। दोनों के चेहरों पर मुस्कान है। इसके अलावा शिव ठाकरे और सुम्बुल तौकीर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर में निमृत कौर अहलूवालिया भी नजर आ रही हैं। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. पार्टी की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस पार्टी में एमसी स्टेन ने सभी के साथ खूब मस्ती की।

सुम्बुल तौकीर ने नाइट पार्टी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘व्हाट ए क्रेजी नाइट। मेरे अपने। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी लगाया है। फैंस उनकी इस फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट किया कि, ‘हक से मंडली और मंडी।’ इसके अलावा और भी कई लोग कमेंट कर रहे है। आपको बता दें कि रैपर एमसी स्टेन ने बिग बॉस 16 का खिताब अपने नाम किया था। स्टेन को आखिरी समय में हुई वोटिंग के बाद विजेता चुना गया। हालांकि सभी का मानना था कि प्रियंका चाहर चौधरी शो की विनर है। बिग बॉस की बात करें तो अब कई कंटेस्टेंट्स नए शोज में नजर आने वाले है।

बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद तमाम सेलेब्स का स्वागत उनके घर डोल नगाड़ों से किया गया। अब शो खत्म होने के बाद शिव ठाकरे रोहित शेट्टी की ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में नजर आने वाले है। वहीं प्रियंका चाहर चौधरी कंगना रनौत की ‘लॉक अप 2’ में नजर आ सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकि है। एमसी स्टेन फिर से अपने काम पर लौट आए है। वह इंडिया टूर करने वाले है। वहीं अन्य कंटेस्टेंट्स कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले है।

ये भी पढ़े: Divya Agarwal ने Varun Sood के खानदानी गहने लौटने के बाद दिखाया हॉट अंदाज

ताज़ा ख़बरें