Shiv Thakare ने की Hindustani Bhau से मुलाकात, फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट शिव ठाकरे ने बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विवेक पाठक से मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है

Shiv Thakare-Hindustani Bhau: शिव ठाकरे (Shiv Thakare) को बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में काफी पसंद किया गया था। दर्शकों को भी उनका खेल और शो में उनका अंदाज काफी पसंद आया। लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया। शिव ठाकरे ने टॉप 3 में जगह बनाई। लेकिन ग्रैंड फिनाले में खिताब अपने नाम नहीं कर सके। शो खत्म होने के बाद भी लोग उन्हें खूब प्यार दे रहे है। शिव ठाकरे ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ को लेकर काफी सुर्खियों में है। इसी बीच उनकी मुलाकात बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट से हुई है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

शिव ठाकरे ने हाल ही में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विवेक पाठक से मुलाकात की है। दोनों की इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ नजर आने वाले है। शिव ठाकरे को रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 13 का कंफर्म खिलाड़ी माना जाता है। उनके अलावा बिग बॉस 16 का कोई कंटेस्टेंट इस शो में नजर आएगा या नहीं इसका खुलासा होना बाकी है। बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स पार्टी करते नजर आ रहे है और कोई अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए किसी न किसी से मिल रहे है। कुछ लोग अपने काम पर लौट आए है।

क्यों मिले थे शिव ठाकरे और हिंदुस्तानी भाऊ? यह अभी सामने आना बाकी है। हिंदुस्तानी भाऊ ने बिग बॉस 13 में कई कंटेस्टेंट को हराया था। हालांकि, वह भी शो नहीं जीत सके थे। इसी तरह शिव ठाकरे अंत तक सदन में रहे और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में सफल रहे है। उन्होंने बिग बॉस के घर में काफी अच्छे दोस्त बनाए है। हाल ही में उन्होंने अपनी मंडली के साथ पार्टी की थी। जिसकी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

हिन्दुस्तानी भाऊ ने बिग बॉस के घर में लोगों का खूब मनोरंजन किया था। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने एकता कपूर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने एकता पर आरोप कई आरोप लगाए थे। दो साल पहले एकता ने ऑल्ट बालाजी में ट्रिपल एक्स सीरीज बनाई थी। इस सीरीज में भारतीय सेना और उसके परिवार को बदनाम करने का आरोप हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता पर लगाया था। इसके बाद देश के तमाम लोगों ने उनका साथ दिया और एकता कपूर को इसके लिए माफी मांगनी पड़ी थी।

ये ही पढ़े: Uorfi Javed को Babil Khan ने किया नज़रअंदाज़, तो भड़की एक्ट्रेस ने लगा दिया बड़ा आरोप

ताज़ा ख़बरें