Breaking! सिद्धार्थ के जाने के बाद पहली बार खुल कर हस्ती झूमती नज़र आई शहनाज गिल

सिडनाज के फैंस ने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के जाने का बाद पहली बार देखा अभिनेत्री शहनाज गिल को उनके पुराने अंदाज में। जानिये क्या हिअ पूरी बात...

Shehnaaz Gill Happy: सिडनाज (Sidnaaz) के फैंस को एक बार फिर मुस्कुराने की वजह दे दी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने। हाल ही में शहनाज हंसती खिलखिलाती फिल्मों के डायलॉग बोलकर झूमती हुई नजर आई। दरअसल शहनाज ने हाल ही में अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो कलर्स टीवी के शो हुनरबाज देश की शान (Hunarbaaz: Desh Ki Shaan) के प्रोमो के सूट का है। यानी कि एक बिहाइंड द सीन वीडियो है। इस वीडियो में शहनाज गिल का पुराना अंदाज नजर आया। वही पुरानी शहनाज नजर आई जो बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देती। और अपने साथ लोगों को भी हंसने पर मजबूर कर देती।

शहनाज गिल का यह बिहाइंड सीन वीडियो बहुत ही तेजी से पसंद किया जा रहा है। सिडनाज के फैंस शहनाज के पुराने अंदाज को देखकर बहुत ही ज्यादा खुश हैं। जब से अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का निधन हुआ है, तभी से शहनाज गुमसुम रहती थी। महीनों बाद अपने काम पर तो शहनाज लौट गई, पर अपने पुराने अंदाज को नहीं ला पाई। शहनाज को उदास देख उनके चाहने वाले भी उदास हो जाते थे। वही सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस भी हमेशा शहनाज को हंसते मुस्कुराते हुए देखना चाहते हैं। यही बात शहनाज और सिद्धार्थ के फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन तक लगातार पहुंचाते थे। शहनाज के इस वीडियो पर जितने भी कमेंट आए हैं उन सभी में उनके फैंस ने इसी बात को दोहराया है।

टेलीविजन का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss 13) के घर में शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला से मिली थी। जहां से इन दोनों का नाम ऐसा जुड़ा कि आज तक अलग नहीं हो पाया। इन दोनों को साथ देख उनके चाहने वाले फूले नहीं समाते थे। लेकिन साल 2021 के 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शहनाज अकेली पड़ गई थी। बुरी तरह से टूटी शहनाज को संभालने के लिए इनके परिवार के अलावा कोई और नहीं था। समय के साथ फैंस का प्यार बढ़ता गया और शहनाज गिल उस गम से बाहर आती गई।

यह भी पढ़े: Sasural Simar Ka 2: गीतांजलि देवी हुई कामयाब, सिमर का साथ छोड दिया आरव ने

हाल ही में शहनाज गिल बिग बॉस 15 (Bigg Boss Grand Finale) के ग्रैंड फिनाले पर नजर आई थी। जहां वह सलमान खान (Salman Khan) संग सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर रोती हुई भी नजर आई। इसके अलावा शहनाज गिल ने सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के संग अपनी फिल्म ‘हौसला रख’ (Honsla Rakh) में भी नजर आई थी।

यह भी पढ़े: Shocking!! मुनव्वर फारुकी को नहीं थी जानकारी शो ‘लॉकअप’ की होस्ट होंगी कंगना रनौत, अब दिया ऐसा रिएक्शन

ताज़ा ख़बरें