Bigg Boss 15 Update: पहले शमिता राजीव और फिर तेजरान का टूटा रिश्ता, जानिये क्यों?

बिग बॉस 15 के घर में शमिता शेट्टी और राजीव के बिच हुई गलतफैमी के बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिश्ते में भी दरार पड़नी शुरू हो गई है। जानिये क्या है पूरी बात...

Bigg Boss 15 Latest Update: टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के घर में टूटने लगे हैं एक-एक कर सारे रिश्ते। क्योंकि बिग बॉस के घर का हर सदस्य अब अपने आपको फिनाले में देखना चाहता है। शुरुआत शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और राजीव (Rajiv Adatia) के झगड़े से हुआ। जहां दोनों के रिश्ते में आ गई गलतफहमी की दीवार। वही घर के लव बर्ड करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के रिश्ते में भी दरार पड़नी शुरू हो गई है। इन दोनों का रिश्ता जितना गहरा था, अब उतना ही ज्यादा बिखरता हुआ नजर आ रहा है। इस वीकेंड के वार (Weekend Ka Vaar) पर शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) सभी सदस्यों को याद दिलाएंगे उनके रिश्तो को।

इस वीकेंड का वार सलमान खान लगाएंगे राखी सावंत (Rakhi Sawant) और उनके पति की क्लास। इस ही के साथ सलमान खान साफ कर देंगे उमर रियाज (Umar Riaz) और तेजस्वी प्रकाश के बीच के कन्फ्यूजन को। वही वाइल्ड कार्ड एंट्री बन कर घर में आए देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) को देना होगा उनके गलत बर्ताव के लिए सलमान खान को जवाब। पूरी बात को विस्तार से जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े: Thapki Pyaar Ki 2 Update: सरगम के साथ थपकी को देख क्या टूटेगा पूरब का विश्वास?

ताज़ा ख़बरें