Ankit Gupta को नहीं इन लड़कों को डेट पर ले जाना चाहती है Priyanka Choudhary

प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 के बाद सुर्खियों में है। एक्ट्रेस को इस वक्त कई शोज के ऑफर मिल रहे है। इसी बीच उन्होंने बताया कि वह अंकित गुप्ता को छोड़ के अलावा किसे डेट पर ले जाना चाहती हैं

Priyanka Chahar Choudhary: टीवी पर संस्कारी बहू का किरदार निभाने वाली प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chowdhary) को बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में खूब प्यार मिला। हालांकि वह शो तो जीत नहीं पाईं लेकिन अंत तक शो में बनी रहीं। वह अकेली ऐसी लड़की थी जो टॉप 3 में जगह बना सकी। प्रियंका और अंकित गुप्ता की जोड़ी को बिग बॉस के घर में खूब प्यार मिला था और उनकी केमिस्ट्री फैन्स को काफी पसंद आई। दर्शक इन्हें एक बार साथ देखना चाहते है। हाल ही में प्रियंका ने बताया कि वह अंकित के अलावा किसे डेट करना चाहती।

बिग बॉस 16 में अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। लेकिन अभिनेत्री ऐसा नहीं सोचती है। हाल ही में एक्ट्रेस से पूछा गया कि वह किसे डेट पर ले जाना चाहेंगी। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वह अब्दु रोजिक को डेट पर ले जाना चाहती है। अब्दु के अलावा वह एमसी स्टेन को भी डेट पर ले जाना चाहती है। एमसी स्टेन ने बिग बॉस 16 का खिताब जीता और अब्दु रोजिक शो में सबसे लोकप्रिय थे। उनकी प्यारी हरकतों ने उन्हें सबका चहेता बना दिया।

बिग बॉस 16 खत्म हो चुका है। शो खत्म होने के बाद एक्ट्रेस की डिमांड बढ़ गई है और उन्हें कई शो के ऑफर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका को कंगना रनौत के विवादित शो ‘लॉक अप 2’ के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन प्रियंका ने अब तक शो के लिए हां नहीं की है। प्रियंका फिलहाल किसी शो में दिलचस्पी नहीं ले रही है। हाल ही में प्रियंका को उनके एक पुराने वीडियो के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है। वीडियो में प्रियंका अपने बेडरूम में नजर आ रही है। इस दौरान वह बिना कुछ पहने खुद को एक सफ़ेद ब्लैंकेट से कवर करती और चाय की चुस्कियां लेती है।

बिग बॉस के एक फैन पेज ने दावा किया है कि प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी एक बार साथ नजर आएगी। दोनों एक म्यूजिक एल्बम में नजर आने वाले है। जल्द ही दोनों इस पर काम करना शुरू कर देंगे। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए है और अपनी फेवरेट जोड़ी को एक बार फिर साथ देखना चाहते है।

ये भी पढ़े: Archana Gautam 10-20 रुपये कमाने के लिए करती थी ऐसा काम, फिर बनी मिस बिकिनी इंडिया

ताज़ा ख़बरें