एडल्ट फिल्मों में काम कर चुकी है Bigg Boss 16 की ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस 16 को अपने टॉप 5 मिल चुके है। टॉप 5 में प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और शालीन भनोट शामिल है। ज्यादातर लोग प्रियंका को विनर मान चुके है

Bigg Boss 16: टीवी इंडस्ट्री का सबसे विवादित शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। चार महीने के लंबे सफर के बाद इस महीने सीजन के विनर का नाम सामने आएगा। बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को टेलीकास्ट किया जाएगा। ऐसे में हर कोई अपने फेवरेट को शो का विनर देखना चाहता है। टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स और बिग बॉस के एक्स-कंटेस्टेंट्स भी अपने फेवरेट को जीतता देखना चाहते है।

बिग बॉस 16 को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके है। टॉप 5 में प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और शालीन भनोट शामिल है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सपोर्ट प्रियंका चौधरी को मिल रहा है और लोग उन्हें विनर मान चुके है। प्रियंका के बारे में एक ऐसी बात है, जो शायद ही कोई जानता होगा। यह जानने के बाद उनके फैन्स को बड़ा झटका लग सकता है। प्रियंका सबकी फेवरेट कंटेस्टेंट बनी हुई है।

बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू किया था। वह जयपुर की रहने वाली है। उनका असली नाम परी चौधरी है। लेकिन इंडस्ट्री में उन्होंने अपना नाम प्रियंका रखा। उन्होंने न्यूमरोलॉजिस्ट की वजह से अपना नाम प्रियंका रखा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने उल्लू ऐप की वेब सीरीज 3G गाली गलोच गर्ल्स में भी काम किया। इस सीरीज में उनके काम को कई लोगों ने पसंद किया और सराहा।

एडल्ट फिल्मों में काम कर चुकीं प्रियंका चाहर चौधरी को सही मायने में ‘उड़रियां’ और ‘बिग बॉस’ से पहचान मिली। इसके अलावा प्रियंका ने ‘ये है चाहतें’, ‘सावधान इंडिया’ और ‘गठबंधन’ टीवी शोज में काम किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘पेंडिंग लव’, ‘कैंडी ट्विस्ट’ और ‘लतीफ टू लादेन’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। बिग बॉस में प्रियंका काफी फेमस और स्ट्रांग कंटेस्टेंट है। वह कई बार घर की क्वीन और बॉस बनी है। उन्होंने कई बार टास्क जीतकर घर की कैप्टन भी बनी है। वह शुरुआत से अकेले खेलती आई है और उनका गेम दर्शकों को खूब पसंद है।

ये भी पढ़े: ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी में गिरफ्तार Adil Khan Durrani को मिली Judicial Custody

ताज़ा ख़बरें