Nikki Tamboli रियलिटी शो ‘Khatron Ke Khiladi 11’ में आएंगी नजर, कुछ दिन पहले ही भाई का Corona से हुआ था निधन

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने लिखा- 'उनका भाई उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' में देखना चाहता था। इसके चलते वह शो में हिस्सा लेंगी।

Nikki Tamboli will take part in reality show Khatron Ke Khiladi 11: बिगबॉस 14 (Biggboss 14) से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उनके भाई की कोरोना वायरस से मृत्यु हो गई थी। जिसकी जानकारी एक्टेस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर दी थी। अब एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि वह जल्द ही रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आएंगी। क्युकी ये उनके भाई की ख्वाइश थी।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने लिखा- ‘उनका भाई उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Nikki Tamboli in Khatron Ke Khiladi) में देखना चाहता था। इसके चलते वह शो में हिस्सा लेंगी। निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) जल्द खतरों के खिलाड़ी के 11 (Khatron Ke Khiladi11) सीजन में नजर आएंगी। हाल ही में निक्की तंबोली के भाई जतिन का कोरोना महामारी से निधन हुआ है। इसके चलते निक्की तंबोली बहुत दुखी हैं। एक्ट्रेस अपने भाई से बहुत क्लोज बॉन्ड शेयर करती थी। भाई के निधन के बाद भी निक्की तंबोली ने खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़े: क्या Sidharth Shukla जल्द ‘नच बलिए 10’ में दिखाएंगे अपने डांस का जलवा? एक्टर ने खुद बताया सच

आगे पोस्ट में निक्की (Nikki Tamboli) ने लिखा- ‘उनका भाई ऊपर से उन्हें देख रहा होगा। निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं दूसरी ओर उन्हें वर्क कमिटमेंट भी पूरा करना है। निक्की तंबोली ने यह भी कहा कि जब करियर और परिवार की बात आती है तो परिवार पहले आता है।

हालांकि उनके परिवार ने कहा है कि वह अपने करियर पर ध्यान दें। इस बारे में बताते हुए निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) कहती है, ‘मुझे याद है, जब मैं अपने भाई से हॉस्पिटल में एडमिट करने से पहले बात कर रही थी। मैंने उसे खतरों के खिलाड़ी के बारे में बताया था। वह इसे लेकर बहुत उत्साहित था। मैंने खतरों के खिलाड़ी का चुनाव इसलिए किया था क्योंकि यह शो मुझे बहुत पसंद है। मैं अपने काम के प्रति निष्ठावान हूं। इसने मुझे बहुत कुछ दिया है।’

निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने यह भी कहा कि मैं सभी लोगों के सामने बहुत ही मजबूती से डटी हुई हूं लेकिन मेरा दिल जानता है कि मुझपर क्या बीत रहा है लेकिन जैसा सभी कहते हैं कि शो चलते रहना चाहिए। मैं शो में अपने भाई और अपने परिवार के लिए जा रही हूं। मेरे भाई का प्यार और आशीर्वाद मेरे साथ होगा।’

ताज़ा ख़बरें