Nikki Tamboli Test Covid-19 Positive: कोरोना की चपेट में आयीं बिगबॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली

निक्की तंबोली की कोविड 19 (Covid-19) की रिपोर्ट आज सुबह ही पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

Nikki Tamboli Test Covid-19 Positive: कलर्स का मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 से पॉपुलर हुई कंटेस्टेंट निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को बताया है कि उन्हें कोरोना वायरस हो गया है। निक्की तंबोली की कोविड 19 (Covid-19) की रिपोर्ट आज सुबह ही पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी हैं।

निक्की तंबोली ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा- ‘आज सुबह मेरी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और डॉक्टर की सलाह पर सभी एहतियात बरत रही हूं। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए थे, मैं रिक्वेस्ट करती हूं कि वो भी अपना कोविड टेस्ट करा लें। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी। सुरक्षित रहिए और हमेशा मास्क पहनिए। हाथों को सैनिटाइज करिए और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखिए।’

ये भी पढ़े: Marjaneya Song Out: रुबीना दिलैक ने किया अभिनव शुक्ला को परेशान, प्यार भरे अंदाज में किया अपने प्यार का इज़हार

Nikki Tamboli Test Covid-19 Positive

निक्की तंबोली के इस पोस्ट के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनकी सेहत के लिए दुआ मांग कर रहे हैं। उनके पोस्ट पर अभिनव शुक्ला, मनु पंजाबी सहित कई हस्तियों ने रियेक्ट किया है। बता दे, निक्की तंबोली अब तक कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मालूम हो, मूल रूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली निक्की साउथ की सफल फिल्म कंचना 3 में भी नजर आ चुकी हैं।

ताज़ा ख़बरें