Mukesh Khanna अपने दोस्त Gufi Paintal को याद करके हुए भावुक, बोले वो मेरे सबसे करीब था, दिवंगत अभिनेता के साथ साझा की अपनी पुरानी यादें 

टीवी और फिल्मों के अभिनेता गुफी पेंटल का निधन हो गया है, उनके निधन पर उनके दोस्त मुकेश खन्ना काफी भावुक हो गए है।

Mukesh Khanna on demise of Gufi Paintal: टीवी जगत और फिल्मों के बेहतरीन अभिनेता, निर्देशक और राइटर गुफी गुफी पेंटल अब हमारे साथ नहीं रहे है। इस दिग्गज अभिनेता का आज यानि कि 05 जून 2023 को उम्र-संबंधी बीमारी से निधन हो गया है। गुफी जी के निधन के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। उनके निधन से सबसे ज्यादा दुखी उनके दोस्त मुकेश खन्ना हो गए है। मुकेश जिन्होंने गुफी पेंटल के साथ महाभारत और शक्तिमान जैसे हिट टीवी सीरियलों में काम किया है, उन्होंने अपने दोस्त के बारे में अपने विचार साझा किए है। 

मुकेश ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’वे गुफी के बेटे से उनकी तबियत खराब होने के बाद से ही संपर्क में थे। गुफी पेंटल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबियत बहुत ही ज्यादा खराब हो गई थी। गुफी का डायलाइसिस भी करवाया गया था। इसके बाद वे हल्के कोमा में चले गए थे। हालांकि, उसके बाद गुफी को थोड़ा होश आया था। लेकिन उसके बाद उनकी किडनी खराब हो गई। इसके बाद अभिनेता का निधन हो गया।’’

मुकेश ने गुफी पेंटल के साथ अपने एक्टिंग करियर से जुड़ी कुछ यादों को साझा किया है। मुकेश ने कहा कि, ‘’गुफी ने ही मुझे महाभारत में भीष्म पितामह को रोल में कास्ट करवाया था। महाभारत की शूटिंग के दौरान ही मैं और गुफी एक-दूसरे काफी नजदीक आ गए थे। हम दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। गुफी ने ही महाभारत की शूटिंस से लेकर कास्टिंग तक सारी चीजें खुद ही संभाली थी। वे महाभारत के सेट पर पूरी तरह से अपना शत-प्रतिशत देते है। मैंने महाभारत के अलावा गुफी के साथ शक्तिमान में भी काम किया था। वे मेरे एक अच्छे दोस्त थे। उनकी कमी कोई भी पूरी नहीं कर सकता है।’’

बता दें कि, गुफी पेंटल ने महाभारत सीरियल में शुकुनी मामा का किरदार निभाय था। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी ज्यादा सराह था। गुफी ने इसके अलावा कई हिट टीवी सीरियलों और फिल्मों में भी काम किया है। 

ये भी पढ़ें: Anupamaa:  Malti Devi अब Anupamaa के अमेरिका जाने से पहले Maya और Anuj के साथ करने वाली हैं यह काम, माया का खुलेगा सबसे बड़ा राज

ताज़ा ख़बरें