Mohsin Khan ने Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अपने किरदार Kartik के बारे में बोली यह दिल छू जाने वाली बात

टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता मोहसिन खान अपने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को याद करके काफी भावुक हो गए हैं।

Mohsin Khan on Kartik in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पॉपुलर टीवी सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक गोयंका के किरदार से सबका दिल जीतने वाले मोहसिन खान ने अपने इस किरदार को याद करके भावुक हो गए है। मोहसिन ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में अपने किरदार कार्तिक को लेकर बड़ी प्यारी बात बोली है। 

मोहसिन ने यह रिश्ता क्या कहलता है पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’यह रिश्ता क्या कहलाता है मेरे दिल काफी करीब है। इसके अलावा इस सीरियल में मेरा किरदार कार्तिक भी मेरे दिल के काफी करीब है। इस किरदार को निभाकर मुझे काफी मजा आया था। मैंने इस सीरियल में लगभग 1500 एपिसोड किए थे। दर्शकों ने मेरे इस किरदार के हर शेड को काफी प्यार दिया था। दर्शकों ने मेरे कार्तकि के शराबी वाले शेड, प्रोफेसर वाले शेड और उसकी पूरी जर्नी को काफी प्यार दिया है। इसलिए कार्तिक वाला किरदार  हमेशा मेरे साथ रहेगा और कभी भी अलग नहीं होगा।’’

बता दें कि, मोहसिन ने साल 2016 से 2021 तक ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक गोयंका का लीड कैरेक्टर निभाया था। इस सीरियल में उनके अपोजिट शिवांगी जोशी थी, जिन्होंने कार्तिक पत्नी नायरा गोयंका का किरदार निभाया था। सीरियल में दर्शकों को इन दोनों की रोमेंटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। साल 2021 में सीरियल की कहानी में लीप आ गया था, जिसके बाद इन दोनों को सीरियल छोड़ना  पड़ा था। लेकिन फैंस आज भी इन दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा मिस करते हैं। 

मोहसिन खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार साल 2021 में  सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने टीवी से कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी। मोहसिन इस सीरियल के बाद से कई बड़े लेवल की म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं। वे जल्द ही दिव्या अग्रवाल के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं।  

ये भी पढ़ें: Zeeshan Khan और Reyhna Pandit का नहीं हुआ है ब्रेकअप, बोले जल्द ही रिलेशनशिप में वापसी करेंगे

ताज़ा ख़बरें