Lock Upp 2: Bigg Boss की इस हसीना ने Karan Kundrra को किया रिप्लेस

कंगना रनौत का विवादित शो लॉक अप 2 इन दिनों सुर्खियों में है। शो में कंगना के साथ करण कुंद्रा ने भी जेलर का रोल प्ले किया था। लेकिन अब खबर है कि वह दूसरे सीजन में शो का हिस्सा नहीं होंगे

Lock Upp 2 Update: बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने विवादित शो लॉक अप (Lock Upp) के साथ वापस आ गई है। शो का पहला सीजन ओटीटी पर दिखाया गया था। दर्शकों को शो खूब पसंद आया और दर्शकों ने इसे लेकर अपने रिएक्शन भी दिए। अब लॉक अप का दूसरा सीजन सुर्खियों में है। शो से जुड़ी कई खबरें सामने आ रही है। वहीं अब शो के जेलर करण कुंद्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

लॉक अप के पहले सीजन में कंगना रनौत के साथ करण कुंद्रा ने भी जेलर की भूमिका निभाई थी। वह शो में तब आते थे जब कंटेस्टेंट्स को फनी टास्क देखने को मिलते थे। अब कहा जा रहा है कि करण कुंद्रा दूसरे सीजन में नजर नहीं आएंगे। लॉक अप के दूसरे सीजन में करण कुंद्रा जेलर की भूमिका में नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह जेलर की भूमिका में बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलाइक नजर आएंगी। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। मेकर्स जल्द ही इसका ऐलान कर सकते है।

करण कुंद्रा हाल ही में कलर्स के टीवी शो ‘इश्क में घायल’ का हिस्सा बने है। करण शो के लीड एक्टर है। इस वजह से रुबीना दिलैक करण कुंद्रा को लॉक अप 2 में रिप्लेस कर सकती है। रुबीना बिग बीस के साथ ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकी है। रुबीना ने हाल ही में बताया था कि वह लॉक अप 2 का हिस्सा नहीं है। लेकिन करण कुंद्रा का टीवी शो टेलीकास्ट होने की वजह से अब रुबीना के नाम ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है।

लॉक अप 2 के लिए बिग बॉस 16 के कई कंटेस्टेंट को अप्रोच किया गया है। मेकर्स ने शो के लिए प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे समेत अन्य कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया है। इनके अलावा सोशल मीडिया सनसनी उर्फी जावेद को भी अप्रोच किया है। हालांकि अब तक कितने कंटेस्टेंट फाइनल किए गए हैं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

लॉक अप के पहले सीजन में कई जाने-माने चेहरे दिखाई दिए थे। इसका पहला सीजन स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने जीता था। शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दूसरे सीजन को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। अब देखना होगा की कंगना रनौत की जेल में कौन-कौन सितारें जेल में कैद होंगे।

ये भी पढ़े: Priyanka Choudhary का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एक्ट्रेस का लुक देख यूजर बोले- शेमड़ी

ताज़ा ख़बरें