Know why Shiv Thakare does not want to get married: ‘टीवी जगत के जाने-माने चेहरे शिव ठाकरे जिन्होंने रियलिटी शोज की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। शिव ठाकरे जिन्होंने बिग बॉस मराठी का सीजन 2 जीता, बिग बॉस 16 के रनरअप रहे और रेडीज जैसे शो में भी एक अलग स्थान बनाया। इन सारे पॉपुलर रियलिटी शोज में अपना सिक्का जमाने के बाद अब शिव ठाकरे खतरों के खिलाड़ी 13 को भी जीतने की कोशिश कर रहे हैं।
शिव ठाकरे दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ अभी साउथ अफ्रीक में खतरों के खिलाड़ी 13 को शूट कर रहे हैं। इसी बीच शिव ने बताया है कि वे क्यों शादी नहीं करना चाहते हैं। शिव को शादी की जिम्मेदारी से बहुत ज्यादा डर लगता है। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री डेजी शाह ने शिव का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा किया हैं, जिसमें शिव शादी के बारे में अपने विचार साझा कर रहै।
साझा की यह वीडियो कार की है जिसमें डेजी शाह, शिव ठाकरे और अंजली आंनद मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शिव ठाकरे ड्राइवर से कह रहे हैं कि,’’ हमारे यहां एक महिला 100 पत्नियों के बराबर होती है और उन्हें संभालना बहुत मुश्किल होता है इसलिए वह शादी नहीं करना चाहते हैं। लेकिन भारत में यह एक अच्छा कल्चर है कि हम एक शादी करते हैं और उस शादी को लंबे समय तक चलाते हैं।’’इस वीडियो में डेजी शाह पीछे से कहती हैं कि, सुन लो शिव ठाकरे फीमेल फैंस शादी के बारे में शिव यह सोचते हैं। शिव ने आज कई लड़कियों के दिलों को तोड़ दिया है, क्योंकि वे कभी भी किसी से लड़की से शादी नहीं करेगा।
https://www.instagram.com/reel/CsYKHmvrTqV/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA%3D%3D
बता दें कि, खतरों के खिलाड़ी 13 में शिव समेत कुल 13 कंटेस्टेंट्स भाग ले रहे हैं। इस सीजन को भी रोहित शेट्टी ही होस्ट कर रहे है। खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग साउथ अफ्रीका में की जा रही है। कुछ एपिसोड्स की शूटिंग खत्म होने के बाद जल्द ही इस शो को कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जायेगा।