इस दिन से टीवी पर टेलीकास्ट होगा Khatron Ke Khiladi 13, कंटेस्टेंट करेंगे खतरों का सामना

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। शो से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी है। अब इसके ऑन एयर होने की खबरें सामने आईं है

Khatron Ke Khiladi 13 Update: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के फेमस शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 13वां (Khatron Ke Khiladi 13) सीजन आने वाला है। इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। इसके साथ ही कंगना रनौत का शो ‘लॉक अप 2’ भी आने वाला है। ऐसे में फैंस को एक साथ एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है। अब खतरों के खिलाड़ी को लेकर एक अपडेट सामने आया है। कि यह शो जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला है। रोहित शेट्टी अपने शो का टीओआरपी नीचे नहीं जाने देते।

दर्शकों में खतरों के खिलाड़ी को लेकर उत्साह है। इस शो के लिए कई मशहूर टीवी सेलेब्रिटीज को अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक किसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी के शो में बिग बॉस 16 के कई कंटेस्टेंट्स खतरों का सामना करते हुए भी नजर आने वाले है। जल्द ही इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आएगी। अब शो के टेलीकास्ट होने की तारीख को लेकर एक खबर सामने आई है।

खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग मार्च से शुरू होने वाली है। अब हाल ही में शो की ऑन एयर डेट का खुलासा हुआ है। बिग बॉस खबरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शो से जुडी जानकारी शेयर की है। जिसमें बताया गया है कि खतरों के खिलाड़ी का 13वां सीजन 17 जुलाई से ऑन एयर जाएगा। शो हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे टेलीकास्ट होगा। इसके अलावा शो यूएस में यह रात 8:30 बजे से शुरू होगा। इस बारे में मेकर्स ओर से जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी।

रोहित शेट्टी के इस शो में बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे नजर आ सकते है। बिग बॉस 16 के एक एपिसोड में रोहित शेट्टी अपना पहला कंटेस्टेंट चुनने पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और अर्चना गौतम से दिया था। इसके बाद रोहित शेट्टी ने शालीन भनोट को शो में आने का ऑफर दिया था। लेकिन उन्होंने सभी के सामने इसे ठुकरा दिया था। इस शो में शिव ठाकरे कंफर्म कंटेस्टेंट माने जा रहे है। इनके अलावा सौंदर्या शर्मा, नकुल मेहता, दिशा परमार, अर्चना गौतम और मुनव्वर फारुकी को देखा जा सकता है।

ये भी पढ़े: Bigg Boss फेम Archana Gautam इस वजह से हो रही ट्रोल, फैंस बोले- Rakhi 2.0

ताज़ा ख़बरें