Lock Upp Updates: क्या बंद हो जाएगा कंगना रनौत का शो ‘लॉक अप’, जाने क्या है पूरा मामला 

लॉक अप एकता कपूर द्वारा निर्मित और कंगना रनौत द्वारा होस्ट की गई है। शो में विवादास्पद हस्तियों को एक जेल के अंदर बंद कर दिया गया है, जो विलासिता से वंचित हैं।

Lock Upp To Stop Airing Before Finale: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रियलिटी शो ‘लॉकअप’ (Lock Upp) को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। इस शो को बंद करने का आदेश  हैदराबाद की सिटी सिविल कोर्ट ने दिया है। दरअसल इस शो के टेलीकास्ट के पहले ही शो की प्रोडूसर एकता कपूर पर शो का कांसेप्ट चुराने आ आरोप लगाया गया। यह शो 27 फरवरी से टेलीकास्ट किया जा रहा है। शो को आये दिन काफी अच्छे व्यूज भी मिल रहे है। इससे  पहले भी शो को बंद करने का आदेश दिया गया था। जी हां…टीवी रियलिटी शो ‘लॉक अप’ ऑफ एयर हो सकता है। शो निर्माताओं को 29 अप्रैल, 2022 को हैदराबाद सिटी सिविल कोर्ट से एक निरोधक आदेश मिला।

आपको बता दे शो के लॉन्चिंग के ठीक पहले भी शो को बंद करने का आदेश दिया गया था। और अब एक बार फिर शो के टेलीकास्ट पर रोक लगाने को  हैदराबाद की सिटी सिविल कोर्ट ने आदेश दिया है। आपको बता दे की एक्ट्रेस गहना वषिस्ट ने भी एकता कपूर पर आरोप लगाया था। गहना ने कहा था की एकता कपूर की टीम द्वारा सब एग्रीमेंट और प्रोमो शूट के बावजूद उन्हें शो में नहीं बुलाया गया। गहना ने यह भी कहा की शायनिंग के बाद भी मुझे शो का हिस्सा नहीं बनाया गया। 

टेलीविज़न कंटेंट की क्वीन मानी जाने वाली एकता कपूर अपने इस शो को लेकर हमेशा ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती नजर आती है। शो में आये दिन कोई न कोई विवाद भी देखने को मिलता है। यह शो कंगना रनौत का डिजिटल डेब्यू भी है।  शो के कंटेस्टेंट का चुनाव खुद कंगना रनौत ने किया है। ओटीटी प्लेटफार्म पर टेलीकास्ट होने वाला यह शो काफी  विवादों में आ गया है।

लॉक अप एकता कपूर द्वारा निर्मित और कंगना रनौत द्वारा होस्ट की गई है। शो में विवादास्पद हस्तियों को एक जेल के अंदर बंद कर दिया गया है, जो विलासिता से वंचित हैं।

ये भी पढ़ें: Breaking: सिनेमा में लता मंगेशकर के योगदान को नज़रअंदाज़ करने के लिए नेटिज़न्स ने ग्रैमी और ऑस्कर को लिए आड़े हाथ

ताज़ा ख़बरें