रमजान से पहले मक्का पहुंचीं Hina Khan, कहा- पहले उमराह का इंतजार

रमजान से पहले हिना खान मक्का पहुंच चुकी है। वह अपना पहला उमराह करने के लिए बहुत उत्साहित है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर दी है

Hina Khan First Umrah: फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) टीवी सीरियल्स के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों की वजह से सूर्खियों में रहती है। वह कई बार अपनी पर्सनल और प्रोफशनल लाइफ से जुड़ी जानकारियां सोशल मीडिया पर शेयर करती है। अब हाल ही में एक्टेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। यह फोटो मक्का की है। जहां वो पहली बार अपना उमराह परफॉर्म करेगी।

हिना खान रमजान से पहले ही उमरा करने के लिए मक्का पहुंच चुकी है। इसकी फोटो हिना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। वह अपने पहले उमराह के लिए काफी उत्साहित है। हिना के फैंस इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। हिना खान से पहले टीवी स्टार अली गोनी भी अपने पहले उमराह को पूरा कर आए है। उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हिना ने शेयर की अपनी तस्वीरों में वह व्हाइट सफेद सूट में नजर आ रही है।

एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा कि, ‘मैं अपना पहला उमराह करने के लिए आगे बढ़ रही हूं।’ हिना से पहले कई टीवी सेलेब्स मार्च से पहले ही मक्का जाकर आए है। बता दें कि रमजान का पवित्र महीना 23 मार्च से शुरू हो रहा है। हिना को व्हाइट ऑउटफिट में देख फैंस इस फोटो को काफी पसंद कर रहे है और सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे है। हिना खान को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने काफी फेम दिया। इसके अलावा उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में ‘कोमोलिका’ का नेगेटिव किरदार निभाकर लोगों के दिल में जगह बनाई।

अली गोनी से पहले सना खान, गौहर खान, जन्नत जुबैर और सबा इब्राहिम अपना उमराह परफॉर्म कर आए है। हिना खान अपने बोल्ड फोटो और वीडियो के लिए काफी सुर्खियों में रहती है। वह अक्सर बोल्ड फोटो शेयर करती है। इसके अलावा वह बिकिनी में भी फोटो शेयर करती है। हिना ने हाल ही में अपनी वेब सीरीज ‘सेवन वन’ की घोषणा की थी। इस सीरीज में वह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाली है।

ये भी पढ़े: Sasural Simar Ka फेम Dipika Kakar ने डिलीवरी डेट को लेकर किया खुलासा, एक्ट्रेस ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

ताज़ा ख़बरें