Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या Virat दिन पर दिन Sai को लेकर हो रहा है पागल, जानिए फैंस को क्यों पसंद नहीं आ रहा है Virat का रवैया

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार’ में विराट इन दिनों साईं के पीछे पड़ गया है, फैंस को विराट का यही रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Virat Sai: टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इस समय विराट (Neil Bhatt) एक बार फिर से साईं (Ayesha Singh)  के जीवन में एंट्री करना चाह रहा है। हाल ही की एपिसोड में विराट ने साईं को एक बार फिर से शादी को करने के लिए प्रपोज कर दिया है। विराट, साईं को लेकर अब काफी सनकी हो रहा है। फैंस को विराट का साथ यह जबरदस्ती वाला रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। 

फैंस विराट के इस रवैये को लेकर अब उसे ट्रोल कर रहे हैं। फैंस ने ट्विटर पर विराट के इस अजीब रवैये को लेकर कई गुस्से भरे ट्विट्स कर रहे हैं। एक फैन ने साईं को विराट के सामने बेबस बताते हुए ट्विट किया कि, ‘’वह (साईं) बहुत परेशान और बेबस है हर कोई उसे हल्के में लेता है और चाहता है कि वह उनकी इच्छा के अनुसार व्यवहार करे, एक भी व्यक्ति ने उससे नहीं पूछा कि वह क्या चाहती है और इन सभी में, विराट के पागलपन वाले व्यवहार ने उसे और परेशान कर दिया है।’’

वहीं एक और दूसरे फैन ने भी विराट के व्यवहार गलत बताते हुए लिखा कि, ‘’साईं यहाँ बहुत अच्छी थी। जिस आदमी से वह कभी दिल से प्यार करती थी, वह अब उसे असहज और घुटन महसूस करवा रहा है, क्या शर्म की बात है। वह सच में अकेली है।’’

इसके अलावा एक और फैन ने विराट को लताड़ते हुए लिखा कि, ‘’बिल्कुल वही आदमी जिससे वह प्यार करती है, उसे असहज कर रहा है, हर जगह वह उसे परेशान कर रहा है और उसे अपनी मांग स्वीकार करने के लिए मजबूर कर रहा है, बस भयानक…और आयशा ने साईं के इस बुरे दौर के किरदार को काफी बेहतरीन तरीके से निभाया है।’’

बता दें कि, विराट के दोबारा शादी करने वाले प्रपोजल पर साईं ने हामी भर दी है। अब देखना होगा कि क्या साईं एक बार फिर से विराट की जिंदगी में वापस आएगी या नहीं।

ये भी पढ़ें:Govinda की भतीजी Arti Singh पांच साल बाद इस सीरियल से कर रही हैं वापसी, ट्रोलिंग को लेकर क्या एक बड़ा खुलासा 

ताज़ा ख़बरें