Gashmeer Mahajani ने अपने पिता Ravindra Mahajani के निधन पर मिली आलोचना पर तोड़ी चुप्पी, बोले मेरे पिता ने खुद अकेले रहने का फैसला लिया था, अपने पिता को लेकर खोले कई राज

गशमीर महाजनी जिनके पिता रवीन्द्र महाजनी का पिछले महीने निधन हो गया था, पिता के निधन के चलेत गशीम को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

Gashmeer Mahajani broke silence on  criticism  on  his father demise: टीवी जगत और मराठी सिनेमा  के जाने माने अभिनेता गश्मीर महाजनी को पिछले महीने उनके पिता  रवीन्द्र महाजनी के निधन को लेकर काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। गश्मीर के पिता रवीन्द्र महाजनी के निधन के दो दिन बाद उनका पार्थिव शरीर उनके एक अपार्टमेंट पर मिला था। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर गशमीर की काफी ट्रोलिंग की गई थी। हालांकि, उस समय गश्मीर ने कहा था कि वे अभी इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलना चाहते हैं, लेकिन सही समय आने पर वे जरूर सभी सवालों का जवाब देंगे। गशमीर ने अब जाकर अपने पिता के निधन और उनके साथ अपने संबंधों के बारे में बताया है। 

गश्मीर ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपने पिता के निधन और उनके साथ अपने संबंधों पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मेरे पिता पर्फेक्ट नहीं थे, इस जग में कोई भी पर्फेक्ट नहीं है। सभी पर्फेक्ट होने की कोशिश करते हैं, लेकिन न ही मेरे पिता पर्फेक्ट थे और न ही मैं हूं। कई लोगों ने कहा कि हम लोगों ने उन्हें एक अपार्टमेंट में रहने दिया और अपने आप एक अच्छी लाइफ जी रहे थे। लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि मेरे पिता ने पिछले 20 वर्षों से अपनी मर्जी से अलग रहने का फैसला लिया था। एक परिवार के तौर पर हमें उनकी यह बात माननी पड़ी, क्योंकि आप किसी के साथ जबरदस्ती नहीं कर सकते हैं। यह काफी हद तक एकतरफा रिश्ता था।’’ 

आगे गश्मीर ने अपने पिता के व्यवहार के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’जब उनका मन करता था तब वो आकर हमारे साथ रहते थे। और जब उन्हें लगता था कि अब वे हमारे साथ नहीं रहना चाहते हैं, तब वे हम लोगों को छोड़कर चले जाते थे। जब मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई थी, तो व काफी लंबे अरसे तक हमारे साथ रहे थे। वह एक मूडी व्यक्ति थे जो आत्मनिर्भर रहना पसंद करते थे।’’

गश्मीर ने यह भी बताया कि उन्हें उनके पिता के निधन के बारे में इतना लेट क्यों पता चला? गश्मीर ने कहा कि, ‘’पिछले तीन सालों में उन्होंने लोगों से मिलना काफी कम कर दिया था, वे हम लोगों से, अपने परिवार से और अपने दोस्तों से भी कम मिलते थे। इसी के कारण हमें उनके निधन के बारे में लेट पता चला।’’

अंत में गश्मीर ने कहा कि, ‘’उनके पिता के साथ उनके संबंध काफी तनावपूर्ण रहे, लेकिन इसके कई कारण थे। हालांकि, वो मेरे पिता थे और मेरी मां के पति।’’ 

ये भी पढ़ें: जब Sunny Deol ने Bobby Deol को इस बात पर मारा था  थप्पड़, थप्पड़ मारने के बाद काफी डर गए थे सनी

ताज़ा ख़बरें