Bade Achhe Lagte Hain 3 का प्रोमो देखकर फैंस हुए खुश दिए ऐसे रिएक्शन 

बड़े अच्छे लगते 3 का प्रोमो आज रिलीज कर दिया गया है, एक बार फिर से दिशा परमार और नकुल मेहता इस सीरियल में वापसी करते हुए नजर आयेंगे।

Fans reacts to Bade Achhe Lagte Hain 3 promo: ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ के बंद होने के बाद अब ‘बड़े अच्छे लगते हैं 3’ की टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है। इसी बीच आज बड़े अच्छे लगते हैं 3 का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में राम कपूर (Nakuul Mehta)  और प्रिया (Disha Parmar) की जुगंलबंदी देखने को मिल रही है। इस प्रोमो में राम कपूर कहते हैं कि, वापस तो आना ही था क्योंकि लोग प्यार जो इतना करते हैं मुझसे। इसी पर प्रिया कहती है कि, तुम्हें गलत फैमी है, लोगों प्यार करते हैं, लेकिन मुझसे। इसपर राम बोलता है कि तुम्हारा सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा है। 

इस प्रोमो वीडियो सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इस वीडियो पर अब फैंस भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस प्रिया और राम कपूर की वापसी को लेकर काफी खुश हैं। एक फैन ने इस प्रोमो पर कमेंट करते हुए लिखा कि,  ‘’सपनो में हकीकत देखना और हकीकत में वही हो जाना?❤वापसी पर स्वागत है मिस्टर कपूर और प्रिया। आप दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं।’’

वहीं एक दूसरे फैन भी कमेंट करते हुए लिखा कि, महज 30 सेकंड में भी चीजों को इतने सटीक ढंग से व्यक्त करने की उनकी कला। ये दोनों मिलकर जो जादू पैदा करते हैं वह अद्वितीय है और उन्हें असाधारण कलाकार बनाता है, बस सर्वश्रेष्ठ! दिशा परमार और नकुल मेहता अधिक प्यार के साथ हमारे प्यार के लिए लौटने के लिए धन्यवाद।’’ इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’जबकि आप दोनों के बीच यह चुनना बिल्कुल असंभव है कि हम किसे अधिक प्यार करते हैं, यह निश्चित है कि आप दोनो साथ में हम “बड़े अच्छे लगते हैं”।’’

बता दें कि, बड़े अच्छे लगते हैं 3 सोनी टीवी पर 25 मई 2023 से प्रसारित होना शुरू होगा। यह सीरियल सोमवार से शुक्रवार राज 8 बजे प्रसारित होगा। अब देखना होगा कि बड़े अच्छे लगते हैं 3 में नकुल मेहता और दिशा परमार फैंस को क्या नया दिखाते हैं। 

ये भी पढ़ें: फैन ने Dalljiet Kaur से पूछा कि उन्होंने अपने से उम्र में बड़े Nikhil Patel से शादी क्यों की, एक्ट्रेस ने दिया यह मजेदार जवाब

ताज़ा ख़बरें