Elvish Yadav Talks About His Girlfriend: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 जीतने के बाद से ही काफी चर्चा में हैं। हर जगह एल्विश की ही बातें हो रही हैं। एल्विश यादव ऐसे पहले प्रतियोगी हैं, जिन्होने वाइल्ड कार्ड के जरिए बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी और 4 ही हफ्ते में वो विनर बनकर बाहर निकले। एल्विश के अलावा अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान काफी मजबूत दावेदार थे। जिन्होने आखिरी समय तक एल्विश को टक्कर दी थी। एल्विश के बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 जीतने के बाद अब उनकी गर्लफ्रेंड काफी चर्चा में हैं। कई लोग यूट्यूबर कीर्ती मेहरा को एल्विश का गर्लफ्रेंड बता रहे हैं। पर एल्विश ने इससे इनकार किया है।
खबरों की माने तो एल्विश यादव ने मीडिया से बातचीत में कीर्ती मेहरा को अपना गर्लफ्रेंड मानने से इनकार किया है। एल्विश के मुताबिक वो एक लड़की के साथ सीरियस हैं और उनका रिलेशन उसके साथ काफी मजबूत है। वो पंजाब की रहने वाली है और अपने रिलेशन को प्राइवेट रखना चाहती है। इसलिए एल्विश ने उसके नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन जिस लड़की को मीडिया में उनकी गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। एल्विश ने उसे अपनी गर्लफ्रेंड मानने से इनकार किया है। तो वहीं दूसरी ओर एल्विश ने अभिषेक मल्हान के साथ अपनी दोस्ती पर भी रियक्ट किया है।
ये तो हम सभी जानते हैं कि फुकरा इंसान की तबीयत खराब थी और वो अब डिस्चार्ज हो गए हैं। कई लोगों के साथ ही जिया शंकर भी अस्पताल में अभिषेक से मिलने गई, लेकिन शो जीतने के बाद भी एल्विश ने अभिषेक से मुलाकात नहीं की है और न ही वो अस्पताल में फुकरा इंसान से मिलने गए थे। एल्विश ने अब अपने और अभिषेक को लेकर मीडिया में फैलाई जा रही निगेटीविटी को लेकर अपने सोशल मीडिया के जरिए सफाई दी है।
एल्विश ने एक वीडियो शेयर करके अपनी मजबूरी और बिग बॉस के प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए कहा है कि सुरक्षा कारणों से वो ऐसा नहीं कर पाए। एल्विश ने अपने फैन्स ये वादा किया है कि वो दिल्ली में अब अभिषेक मल्हान से मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि मीडिया में एल्विश और अभिषेक की दोस्ती टूटने को लेकर कई तरह की खबरें चलाई जा रही हैं। पर इसमें कोई सच्चाई नहीं है।