Indian Idol 13 के मंच पर इस एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक हुए Dharmendra, 50 साल बाद रिक्रिएट किया अपना आइकोनिक सॉन्ग

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे है। वह काफी समय से बड़े पर्दे से दूर है और ज्यादातर समय अपने फार्महाउस पर ही बिताते है। वह अक्सर फार्महाउस से खेती करते हुए अपने वीडियो शेयर करते है

Indian Idol 13 Dharmendra Mumtaz: बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र (Dharmendra) अपनी फिल्मों के लिए हमेशा से चर्चा में रहते है। एक्शन, रोमांस और एंग्री मैन के अलावा उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर कई भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने लंबे समय तक बड़े पर्दे पर राज किया। उन्होंने अपने समय में लगभग हर एक्ट्रेस के साथ काम किया। हर एक्ट्रेस के साथ उनकी केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर हिट हुई और दर्शकों ने उन पर ढेर सारा प्यार बरसाया। आज भले ही वह बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन कई रियलिटी शोज में नजर आते है। हाल ही में धर्मेंद्र और मुमताज इंडियन आइडल 13 (Indian Idol 13) के मंच पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने आइकॉनिक गाने को रीक्रिएट किया।

धर्मेंद्र और मुमताज सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 में आने वाले है। बॉलीवुड की लेजेंड्री जोड़ी इंडियन आइडल 13 के ‘धर्मेंद्र-मुमताज क्लासिक एपिसोड’ में नजर आने वाली है। इस एपिसोड में दोनों स्टार अपनी यादों को ताज़ा करने वाले है। शो का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें धर्मेंद्र और मुमताज अपनी 50 साल पुरानी यादों को ताजा करने वाले है। सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का नया प्रोमो शेयर किया है। जिसमें वह धर्मेंद्र और मुमताज नजर आ रहे है।

सोनी टीवी द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र और मुमताज ने अपनी फिल्म ‘लोफर’ के सुपरहिट गाने ‘मैं तेरे इश्क में’ को रीक्रिएट किया है। इस गाने को दोनों लेजेंड्री कलाकारों ने रोमांटिक अंदाज में रिक्रिएट किया है। कई सालों बाद इस जोड़ी को फिर एक-साथ देख फैंस बेहद खुश नजर आ रहे है और उनकी केमेस्ट्री की तारीफ कर रहे है। इस परफॉर्मेंस के दौरान शो के सभी जजों ने जोर-जोर से तालिया बजाई और हिमेश रेशमियां ने सिटी बजाई।

धर्मेंद्र जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में है। इनके अलावा जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में है। ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं मुमताज लंबे समय से बड़े परदे से दूर है।

ये भी पढ़े: Bigg Boss 16: ये कंटेस्टेंट बना घर का नया Boss, देखें फैंस का रिएक्शन

ताज़ा ख़बरें