Devon Ke Dev…Mahadev फेम Mohit Raina बने पिता, घर आई नन्ही परी

मोहित रैना ने फैन्स के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। मोहित और अदिति माता-पिता बन गए है। अभिनेता की पत्नी अदिति शर्मा ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। फैंस कपल को खूब बधाई दे रहे है

Mohit Raina Welcomes A Baby Girl: फेमस टीवी शो देवो के देव…महादेव (Devon Ke Dev…Mahadev) फेम मोहित रैना (Mohit Raina) ने फैंस को खुशखबरी दी है। एक्टर पिता बन गए है। उनकी पत्नी अदिति शर्मा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। मोहित और अदिति माता-पिता बनने के बाद बेहद खुश है। उनके फैंस ये खुशखबरी सुनकर बहुत खुश है और दोनों को बधाई दे रहे है।

मोहित रैना ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में मोहित अपनी बेबी गर्ल की झलक दिखाई है। फोटो में एक्टर की नन्ही बेटी अपने पापा की उंगली पकड़ी नजर आ रही है। ये तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया है कि, ‘और फिर ऐसी ही हम 3 हो गए। इस दुनिया में आपका स्वागत है बेबी गर्ल।’ इसके मोहित ने एक हार्ट का इमोजी लगाया है।

एक्टर के इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे है। एक यूजर ने कमेंट किया है कि, ‘ओह। आपके जीवन का सबसे खूबसूरत पल। मिसेज एम मी रैना बधाई हो।’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया है, ‘बधाई हो सर…हर हर महादेव।’ मोहित की इस पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स भी उन्हें बधाई दे रहे है। मोहित और अदिति शादी के एक साल बाद माता-पिता बने है। उन्होंने अपनी इस खुशी को सबके साथ शेयर किया है।

मोहित रैना और अदिति शर्मा ने पिछले साल अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में काफी धूमधाम से शादी की थी। हाल ही में मोहित और अदिति के तलाक की अफवाह भी उड़ी थी। क्योंकि मोहित अदिति को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते। इसके बाद उन्होंने बताया की दोनों फिल्ड अलग है और अदिति अटेंशन नहीं चाहती। मोहित ने टीवी शो के अलावा बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने विक्की कौशल के साथ उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में बेहतरीन काम किया था। इसके अलावा अक्षय कुमार के साथ केसरी में भी शानदार काम किया था।

ये भी पढ़े: Palak Tiwari ने शेयर किया Salman Khan के साथ काम करने का अनुभव, जानें भाईजान के लिए क्या कहा

ताज़ा ख़बरें