Nikki Tamboli और Jaan Kumar Sanu ने इशारों ही इशारों में किया प्यार का इज़हार

टास्क के दौरान जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) और निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) के बीच जबरजस्त नोकझोक देखने को मिला। मालूम हो जान और निक्की शुरू से ही बहुत अच्छे दोस्त थे। लेकिन इस टास्क के बाद दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई।

Nikki and Jaan Talked in Gesture: टीवी रियलिटी शो बिगबॉस 14 (Bigg Boss 14) इन दिनों सोशल मीडिया की सर्खियों में है। शो को शुरू हुए अब लगभग 7 हफ्ते बीत चुके है। शो में अब कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़ा भी देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स हर टास्क के दौरान लड़ते नजर आ रहे है। बिगबॉस हाउस में इन दिनों मतलब के लिए रिश्ता बनाया जा रहा है। कभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन जा रहे है। तो वही दूसरी तरफ इनके बीच जमकर झगड़ा भी देखने को मिल रहा है। अब हालही के टास्क के दौरान जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) और निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) के बीच जबरजस्त नोकझोक देखने को मिला। मालूम हो जान और निक्की शुरू से ही बहुत अच्छे दोस्त थे। लेकिन इस टास्क के बाद दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई।

वही दूसरी ओर बीती रात कुछ ऐसा देखा गया जिसे देख बिगबॉस के दर्शक भी हैरान रह गए। दरअसल बीती रात के एपिसोड में जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) और निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) इशारों ही इशारों में बात करते नजर आए। दरअसल हुआ यू जान कुमार सानू और निक्की तंबोली बिना बोले एक दूसरे से बात करते दिखे। इस दौरान जान कुमार सानू ने अपने हाथ से हार्ट बनाकर निक्की तंबोली के सामने अपने प्यार का इजहार करते नजर आए। वहीं निक्की तंबोली भी जान के साथ बात करते हुए खुश नजर आईं। जान कुमार सानू और निक्की तंबोली की इस दिलल्गी को ‘बिग बॉस 14’ के कैमरे ने कैद कर लिया है।

ताज़ा ख़बरें