Bigg Boss हाउस से बाहर हुए Jaan Kumar Sanu, दोस्तों ने ऐसा दिया रिएक्शन

बिगबॉस हाउस में एक दुःख की लहर देखने को मिली। दरअसल, बीती रात घर से जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) भी बेघर हो गए। वही जान के इस एलिमिनेशन से उनके दोस्तों को बड़ा झटका दिया है।

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ (Biggboss 14) को शुरू हुए अब लगभग 7 हफ्ते होने चुके है। शो से हर हफ्ते एक कंटेस्टेंट घर से बाहर हो रहा है। वही अब बिगबॉस हाउस में एक दुःख की लहर देखने को मिली। दरअसल, बीती रात घर से जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) भी बेघर हो गए। वही जान के इस एलिमिनेशन से उनके दोस्तों को बड़ा झटका दिया है। बता दे बिग बॉस के घर में एकता कपूर (Ekta Kapoor) घरवालों को बदले की चुनौती लेकर आई थी। उन्होंने चुनौती दी है कि सदस्यों को आपसी सहमति या बहुमत से तय करना है कि किस सदस्य का सफर घर में कब खत्म होगा।

वही एकता कपूर के टास्क पर घर के सदस्यों की मर्जी से कविता कौशिक और जान कुमार सानू 7वें हफ्ते में घर से बाहर हो जाएंगे। वहीं, राहुल वैद्य को लगता है कि पवित्रा पुनिया और अभिनव शुक्ला का सफर 13वें हफ्ते तक खत्म हो सकता है।

वही दूसरी ओर शो की गेस्ट एकता कपूर का सलमान खान बिग बॉस के स्टेज पर स्वागत करते हैं। वह कहते हैं कि आपने तो घर के अंदर तो खलबली मचा दी। इस पर एकता कहती हैं अभी तो पूरा खेल बाकी है। एकता घरवालों से एक बार फिर से रूबरू होती हैं। एकता कपूर जैसे घर के अंदर पहुंची, कंटेस्टेंट्स काफी खुश नजर आए। पूरे घर का माहौल ही बदला नजर आया। एकता ने घरवालों से सलमान खान के बारे में भी बात करते नजर आईं थी। बिगबॉस हाउस में कंटेस्टेंट्स ने किरदार की अदला-बदली पर भी मस्ती की।

ताज़ा ख़बरें