Bigg Boss 14: बिगबॉस हाउस से बाहर हुए Jaan Kumar Sanu, एजाज और निक्की के छलके आंसू

बीती रात घर से जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) भी बेघर हो गए। वही जान के इस एलिमिनेशन से उनके दोस्तों को बड़ा झटका दिया है।

Jaan Kumar Sanu Evicted: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ (Biggboss 14) को शुरू हुए अब लगभग 7 हफ्ते होने आए है। शो से हर हफ्ते एक कंटेस्टेंट घर से बाहर हो रहा है। वही अब बिगबॉस हाउस में एक दुःख की लहार देखने को मिली। दरअसल, बीती रात घर से जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) भी बेघर हो गए। वही जान के इस एलिमिनेशन से उनके दोस्तों को बड़ा झटका दिया है। बता दे बिग बॉस के घर में एकता कपूर (Ekta Kapoor) घरवालों को बदले की चुनौती लेकर आई थी। उन्होंने चुनौती दी है कि सदस्यों को आपसी सहमति या बहुमत से तय करना है कि किस सदस्य का सफर घर में कब खत्म होगा।

वही एकता कपूर के टास्क पर घर के सदस्यों की मर्जी से कविता कौशिक और जान कुमार सानू 7वें हफ्ते में घर से बाहर हो जाएंगे। वहीं, राहुल वैद्य को लगता है कि पवित्रा पुनिया और अभिनव शुक्ला का सफर 13वें हफ्ते तक खत्म हो सकता है।

ये भी पढ़े: Nikki Tamboli और Jaan Kumar Sanu ने इशारों ही इशारों में किया प्यार का इज़हार

Jaan Kumar Sanu Evicted

वही दूसरी ओर शो की गेस्ट एकता कपूर का सलमान खान बिग बॉस के स्टेज पर स्वागत करते हैं। वह कहते हैं कि आपने तो घर के अंदर तो खलबली मचा दी। इस पर एकता कहती हैं अभी तो पूरा खेल बाकी है। एकता घरवालों से एक बार फिर से रूबरू होती हैं। एकता कपूर जैसे घर के अंदर पहुंची, कंटेस्टेंट्स काफी खुश नजर आए। पूरे घर का माहौल ही बदला नजर आया। एकता ने घरवालों से सलमान खान के बारे में भी बात करते नजर आईं थी।

बिगबॉस हाउस में कंटेस्टेंट्स ने किरदार की अदला-बदली पर भी मस्ती की। वही कविता कहती हैं कि घर में होने वाली गतिविधियों को घर के सदस्यों को एक-दूसरे की ऐक्टिंग करनी है। इस पर अली गोनी कविता कौशिक का और राहुल वैद्य एजाज खान का किरदार निभाते हैं। दोनों की ऐक्टिंग देखकर घरवाले काफी एंजॉय करते नजर आते हैं। इसके बाद कविता कौशिक एजाज खान का और रूबीना दिलैक पवित्रा पुनिया की किरदार निभाती हैं। दोनों की ऐक्टिंग देखकर एकता कपूर और सलमान खान दोनों की तारीफ करते हैं।

ताज़ा ख़बरें