Bigg Boss 16: शो के बाद गर्लफ्रेंड Booba से शादी करेंगे MC Stan

रैपर एमसी स्टेन बिग बॉस 16 के काफी चर्चित कंटेस्टेंट हैं। वह जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड बूबा यानी अनम शेख से शादी करने वाले हैं। स्टेन की मां ने भी इस बात की पुष्टि की है

Bigg Boss 16 MC Stan: रैपर एमसी स्टेन (MC Stan) बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के काफी लोकप्रिय कंटेस्टेंट हैं। वह बिग बॉस 16 में दो बार किंग ऑफ द वीक बन चुके हैं। इसके अलावा रैपर अपने हिंदी रैप के लिए पूरे देश में मशहूर हैं। उनके बोलने के अंदाज और गेम खेलने के अंदाज को बिग बॉस में काफी पसंद किया गया है। एमसी स्टीन की गर्लफ्रेंड बूबा भी बिग बॉस के घर में भी चर्चित हो चुकी हैं। रैपर शो में कई बार उनका नाम ले चुके हैं। शो में जब स्टेन की मां आईं तो उन्होंने खुलासा किया कि वह जल्द ही बूबा से शादी करने वाले हैं।

क्या आप जानते हैं कि एमसी स्टेन की गर्लफ्रेंड बूबा का असली नाम क्या है और वह क्या करती हैं। तो आइए जानते हैं। बूबा का असली नाम अनम शेख है और उनका जन्म 1998 में मुंबई में हुआ था। उसकी उम्र 24 साल है। अनम शेख का निक नेम बूबा है। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में स्टेन ने अर्चना और सौंदर्या के सामने खुलासा किया था कि वह किसी दूसरी लड़की को डेट कर रहे थे तब उन्हें बूबा मिली और उन्होंने अपनी पहली गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया।

एमसी स्टेन ने कहा कि वह बूबा से पहले एक लड़की को डेट कर रहे थे। स्टेन की पहली गर्लफ्रेंड उन्हें काफी पसंद करती थी, लेकिन स्टेन की तरफ से ऐसा नहीं था। जब वह बूबा से मिला तो उसने उससे सब कुछ साफ कर दिया और वह बूबा को पसंद करने लगे। एक एपिसोड में स्टेन ने यह भी बताया कि कैसे उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी। बिग बॉस के घर में बूबा ने स्टेन के लिए अपना कुछ सामान भेजा था। वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने उन्हें ये चीजें दी थीं।

बिग बॉस के घर में स्टैन को बूबा के से नाम घरवाले छेड़ते रहते है। फैमिली वीक में जब स्टेन की मां घर आई तो उन्होंने उसे बताया कि स्टेन की गर्लफ्रेंड उनसे मिलने आई थी। इसके बाद उन्होंने शिव और शालीन के सामने बूबा की खूब तारीफ की थी और बताया था की वह बहुत अच्छी लड़की है। इसके बाद जबी शिव ने पूछा की शादी कब है? तब स्टैन की माँ ने कहा कि दोनों अगले साल शादी करेंगे। वहीं स्टेन ने यह भी कहा कि वह जल्द ही बुबा से शादी करने वाले हैं।

ये भी पढ़े: पिछले साल के एक मामले में Rakhi Sawant हुई गिरफ्तार, Sherlyn Chopra ने दर्ज कराई थी शिकायत

ताज़ा ख़बरें