Bigg Boss 16: Farah Khan का पत्ता कटा, अब Karan Johar करेंगे होस्ट

बिग बॉस अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो को टॉप 4 फाइनलिस्ट भी मिल चुके हैं। वहीं अब शो की होस्ट फराह खान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और उनकी जगह करण जौहर शो को होस्ट करते नजर आएंगे

Bigg Boss 16 New Host: बिग बॉस (Bigg Boss) एक ऐसा शो है जिससे जो भी जुड़ा होता है वह विवादों में घिर जाता है। अभी बिग बॉस का 16वां सीजन चल रहा है। शो अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है। हाल ही में शो को टॉप 4 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। वहीं अब खबर आई है कि शो की होस्ट फराह खान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। फराह की होस्टिंग पर कई सवाल उठ रहें थे। जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब बिग बॉस 16 के इस वीकेंड के वार में फैंस को एक नया होस्ट देखने को मिलेगा।

मिस्टर खबरी के मुताबिक इस बार शो को मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। फराह खान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जिसके बाद अब होस्टिंग की कमान करण जौहर के हाथों में दे दी गई है। बता दें कि सलमान खान अपने बिजी शेड्यूल के चलते कुछ समय से होस्ट नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद होस्टिंग की कमान फराह खान को दी गई। लेकिन दर्शकों को फराह की होस्टिंग पसंद नहीं आई और फराह को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू किया। अब शो को करण जौहर होस्ट करेंगे। करण ने पहले भी बिग बॉस होस्ट कर चुके है।

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान की बहन फराह खान को बिग बॉस की मंडली को सपोर्ट करने पर फैंस ने फटकार लगाई थी। फराह ने टीना को मास्टरमाइंड बताया था। वहीं प्रियंका चाहर चौधरी को वैम्प कहा था। जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस ने फराह को बुरी तरह ट्रोल किया। फराह ने शो के फैमिली स्पेशल वीक में भी हिस्सा लिया था। उस दौरान फराह ने टीना और प्रियंका की तारीफ की थी और प्रियंका को घर की दीपिका पादुकोण कहा था। लेकिन शो के होस्ट बनने के बाद उनका रवैया बदल गया जो फैंस को रास नहीं आया।

अनुपम खेर और नीना गुप्ता इस वीकेंड अपनी फिल्म ‘शिव शास्त्री बाल्बोआ’ का प्रमोशन करने पहुंच रहे है। उनके साथ रैपर बादशाह भी होंगे। इसके अलावा लूलिया वंतूर भी बिग बॉस के घर में आएंगी और घरवालों से बात करेंगी। शो में अब सात कंटेस्टेंट बचे है। इनमें शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, सुम्बुल तौकीर खान, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, शालीन भनोट और निमृत कौर अहलूवालिया शामिल हैं। निमृत, प्रियंका, शालीन और अर्चना टॉप 4 फाइनलिस्ट बन गई है।

ये भी पढ़े: Nimrit Kaur के साथ ये तीन कंटेस्टेंट्स Bigg Boss 16 के फिनाले में पहुंचे

ताज़ा ख़बरें