Rubina Supported Umar: जो भी हुआ वह बहुत गलत हुआ, कहा बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलाइक ने

बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलाइक और उनके पति अभिनव शुक्ला ने ऐसे दिया उमर रियाज के एविक्शन पर उनका साथ। जानिये पूरी बात...

Rubina On Umar’s Eviction: बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) ने दिया बड़ा बयान। उमर रियाज (Umar Riaz) के एविक्शन पर जताया दुख। बीते हफ्ते बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के घर में प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) संग हाथापाई करने के कारण उमर रियाज को बिग बॉस बेघर कर दिया। जिसके बाद घर का हर एक सदस्य हैरान हो गया था। वही घर के बाहर उमर रियाज और शो के फैंस ने मेकर्स को जमकर लताड़ा। अभी सोशल मीडिया पर उमर रियाज को विजेता बताया जा रहा है, उनके फैंस द्वारा। हाल ही में सपोर्ट हुई रुबीना दिलाइक से पूछा गया उमर के बारेमे। तो पहले रुबीना ने इस पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। फिर उनके पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla), जिन्होंने इस पर जब बात करना शुरू किया तब रुबीना ने भी कहा कि जो हुआ वह ऑडियंस के लिए अनफेयर था।

अभिनव शुक्ला ने कहा, “ऑडियंस अपना काम छोड़कर शो देखती है। अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट करती है। उसके बाद बिना ऑडियंस के वोटों का सम्मान किए उनके कंटेस्टेंट को अगर घर से बेघर कर दिया जाता है, तो यह ऑडियंस के साथ गलत होता है, अनफेयर होता है!” इसी सुर में सुर मिलाते हुए बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की विजेता रुबीना दिलाइक ने भी कहा, “बिल्कुल, जिसे ऑडियंस का लगातार प्यार मिल रहा है उसी व्यक्ति को घर से बेघर कर देना किस हद तक सही है? यह ठीक नहीं हुआ, ऑडियंस के साथ नाइंसाफी हुई है।” आपको बता दें कि यह दोनों उमर रियाज का नाम लिए बिना उनके साथ खड़े हो गए। और उनको सपोर्ट भी कर दिया। इसी के साथ रुबीना ने बड़ा ही मजेदार रिएक्शन दिया राखी सावंत (Rakhi Sawant) से जुड़े सवाल पर। अधिक जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े: Bigg Boss 15 Update: प्रतीक ने जीता फिनाले का टिकट, बौखला उठी तेजस्वी

ताज़ा ख़बरें