झूला झूलते हुए धड़ाम से गिरी Bharti Singh, हंसने की बजाए फैंस को हुई चिंता

Bharti Singh Falls From Swing - कॉमेडियन भारती सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। ऐसे में बीते दिन भारती सिंह अपने वेट कम करने से लेकर अपने बेटे के जन्म तक खूब सुर्ख़ियों में रही। मगर अब भारती सिंह झूला झूलते हुए गिर गई निचे, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Bharti Singh Falls From Swing : मशहूर भारती सिंह (Bharti Singh) अपने मजाकिया अंदाज से अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। भारती सिंह एक ऐसी शख्श है जो अक्सर सबसे मजाक मस्ती करती नजर आती रहती हैं। आए दिन भारती सिंह अपने एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अपने फैंस को खूब हंसाती हैं। लेकिन अब इस बार जो हुआ उससे उनके फैंस हंसे नहीं बल्कि उन्हें भारती सिंह की चिंता होने लग गई। दरअसल आपको बता दे कि कॉमेडियन भारती सिंह का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं उसमे वह झूला झूलते हुए काफी तेजी से जमीन पर गिर जाती हैं।  

आपको बता दे कि सामने आए वीडियो इस वीडियो में किसी बगीचे में भारती सिंह (Bharti Singh) एक पेड़ के निचे झूले झूलते हुए काफी मस्ती करती हैं। तो वही इस वीडियो में एक दूसरी महिला भारती सिंह को झूला झुलाते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन तभी अचानक से भारती सिंह झूलते हुए काफी तेजी से निचे गिर जाती हैं और जिस अंदाज और झटके से भारती सिंह झूले से निचे गिरती हैं। उससे यह साफ़ जाहिर होता है कि उन्हें काफी चोट भी लगी होगी। ऐसे में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस 

भारती की सलामती की दुआएं कर रहे हैं। इसके साथ ही यूजर्स भारती का हाल जानने की भी कोशिश भी कर रहे हैं। ऐसे में आपको बता दे कि भारती सिंह के फैन पेज और नेटिजंस उनके इस वीडियो को शेयर करते हुए झूला झूलते समय ध्यान रखने की अपील भी कर रहे हैं। वैसे आपको बता दे कि भारती सिंह (Bharti Singh) का पिछले साल 90 किलो से भी ज्यादा का वजन था। मगर भारती सिंह ने अपने डाइट को अच्छे से फॉलो किया और अब प्रेगनेंसी के बाद भी भारती सिंह करीब 75 किलो की हो चुकी हैं। ऐसे में अपना 16 किलो वजन काम करने के बाद से भारती सिंह लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में भारती कई लोगों के लिए मोटिवेशन बन चुकी हैं। वैसे आपको बता दे कि भारती सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वही वह अक्सर अपने पर्सनल लाइफ से जुड़े व्लॉगस को भी अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करती रहती हैं। वही बता दे कि इन दिनों कॉमेडियन अपने बेटे की परवरिश में भी बिजी हैं। 

ये भी पढ़ें : Urvashi Rautela ने अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म ‘The Legend’ को लेकर कही यह बात 

ताज़ा ख़बरें