शादी के 10 साल बाद ‘बालिका वधू ‘फेम Neha Marda बनेंगी मां, बेबी बंप की तस्वीर की शेयर

Neha Marda Pregnant : टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने प्रेगनेंसी की खबर दी है। पढ़ें पूरी खबर।

Neha Marda Pregnant : बालिका वधु (Balika Vadhu) फेम मशहूर टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा (Neha Marda) ने अपने किरदार से दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया हैं। वही अब आज सुबह ही एक्ट्रेस ने अपने चाहनेवालों को एक खुशखबरी दी हैं। आज सुबह हो एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसने उनके फैंस को खूब खुश कर दिया हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने पति के साथ बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है। वही अब एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर सेलेब्स भी उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

अपने प्रेग्नेंसी की खबर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस नेहा मर्दा (Neha Marda) ने कैप्शन में लिखा है कि, श्री शिवाय नमस्तुभ्यम। आखिरकार भगवान मेरे अंदर आ ही गए. बेबी साल 2023 में आने वाला है।’ इस फोटो में एक्ट्रेस नेहा रेड कलर के खूबसूरत बैकलेस ड्रेस में नजर आ रही हैं। और अपने पति के साथ वह पोज दे रही हैं।

बता दें कि साल 2012 में एक्ट्रेस नेहा मर्दा (Neha Marda) ने पटना बेस्ड बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल संग शादी रचाई थी। वही अब शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस नेहा मर्दा मां बनने वाली हैं। वैसे बीते कई दिनों से एक्ट्रेस की प्रेगनेंट होने की खबर आ रही थी। लेकिन अब एक्ट्रेस नेहा ने खुद अपने प्रेग्नेंसी की खबर को अपने चाहनेवालों के साथ शेयर किया हैं। नेहा को फेमस सीरियल ‘बालिका वधु ‘ से अलग पहचान मिली। इस सीरियल में नेहा ने गहना का किरदार निभाया था ।

यह भी पढ़ें : Shraddha Walker की पुरानी चिट्ठी पर Kangana Ranaut को आया गुस्सा, कहा – ‘उसका ब्रेनवाश किया गया और राक्षस जीत गया

ताज़ा ख़बरें