Bade Achhe Lagte Hain 2: Prachi और Raghav की रोमेंटिक जोड़ी पर फैंस दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन

पॉपुलर टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की कहानी को अब राम कपूर की बेटी प्राची कपूर की कहानी से आगे बढ़ा दिया गया है।

Bade Achhe Lagte Hain 2:  पॉपुलर टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 जिसकी कहानी को अब आगे बढ़ा दिया गया है। इस सीरियल में अब राम कपूर की बेटी प्राची कपूर की कहानी को दिखाया जा रहा है। इसी बीच प्राची की लाईफ में अब राघव की एंट्री हो गई है। प्राची और राघव की रोमेंटिक जोड़ी को देखकर फैंस को राम कपूर और प्रिया कपूर की जोड़ी याद आ रही है। फैंस को प्राची के किरदार में नीति टेलर और राघव के किरदार में रणदीप राय काफी पंसद आ रहे हैं। 

हाल ही में एक एपिसोड में प्राची और राघव की रोमेंटिक जोड़ी को देखकर फैंस ने अपने रिएक्शन दिए हैं। फैंस ने प्राची और राघव की जोड़ी #PraRag को ट्विटर पर ट्रेंड करवा दिया है। एक फैन ने प्राची और राघव की रोमेंटिक जोड़ी की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’इस फैनवार  को एक तरफ रखते हुए.. क्या आप सभी सिर्फ इन दोनों की केमिस्ट्री की सराहना कर सकते हैं। दोनों पकड़ में हैं! ईमानदारी से कहूं तो #Prarag को कुछ ही पल मिले लेकिन उन्होंने सीमित दायरे में अपना मैजिक स्क्रीन पर दिखा दिया है।’’

वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’चैटरबॉक्स सनशाइन प्राची और ग्रम्पी कोल्ड राघव हमेशा देखने लायक होते है!! बड़े अच्छे लगते हैं 2 हमें पुराने जमाने के क्लासिकल इंडियन टीवी के रोमांस की खूबसूरती को परोस रहा है।’’

एक फैन ने दोनों की रोमेंटिक जोड़ी पर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’राघव बॉय! ये प्राची नहीं रुकाने वाली। ये दीवार में होल करके ही मानेगी। बेहतर सीमेंट, बालू की ईंटें   लेके बैठ जाओ रिपेयरिंग के जरूरत पड़ने वाली है।’’

इसके अलावा एक फैन ने दोनों के एक सीन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि,’’बस  ज़िद्दी प्राची कपूर और राघव अरोड़ा ने इस पर गहन बातचीत की कि कैसे उनका जीवन अब फालूदा और हलवा और लस्सी और सभी चीजें ऊपर-नीचे हो रही हैं।’’

ये भी पढ़ें: Kajal Raghwani ने Pawan Singh के साथ कई दिनों बाद किया ऐसा काम, फैन बोला चमचों की जल गई होगी

ताज़ा ख़बरें