Arjun Bijlani ने कहा Shiv Shakti में उनका किरदार भगवान शिव की तरह है,  बोले आज से पहले कभी भी ऐसा सीरियल नहीं बना है

अर्जुन बिजलानी चार सालों बाद किसी टीवी सीरियल में वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं, वे सीरियल शिव शक्ति में नजर आने वाले हैं।

Arjun Bijlani character in Shiv Shakti is like Lord Shiva: अर्जुन बिजलानी कई दिनों बाद अब किसी टीवी सीरियल में वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन जीटीवी के नए सीरियल Pyaar Ka Pehla Adhyay Shiv Shakti में नजर आने वाले हैं। अर्जुन लगभग चार साल बाद किसी टीवी सीरियल में वापसी करते हुए नजर आ रहे है। अर्जुन इस सीरियल में शिव का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे, जोकि एक डॉक्टर है। 

इस सीरियल में का प्रोमो बनारस में शूट किया गया है। अर्जुन ने टीवी टाइम्स से बातचीत करते हुए अपने इस सीरियल के बारे में जानकारी साझा की है। अर्जुन ने सीरियल के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’इस सीरियल मैं शिव का किरदार निभा रहा हूं। शिव जोकि एक डॉक्टर है, उसमें भगवान शिव की छवि दिखती है। शिव के मन में किसी प्रकार की जलन और कोई हीन भावना नहीं है। वे बहुत प्यारा है और अपनी फैमिली को बहुत ही ज्यादा प्यार करता है। शिव भी भगवान भोलेनाथ की ही तरह सबके दुख दूर करता है, वे सबकी बीमारियों का इलाज करता है।’’

इसके अलावा अर्जुन ने बताया कि शिव का किरदार उनसे असल लाइफ में कितना मिलता-जुलता है। अर्जुन ने कहा कि, ‘’शिव का किरदार अपने परिवार को बहुत ज्यादा प्रेम करता है और अर्जुन भी असल लाइफ में अपने परिवार को बहुत ज्यादा चाहते है। तो शिव और उनमें यह गुण मिलता-जुलता है।’’

शिव शक्ति में क्या नया देखने को मिलेगा, इसपर पर विचार साझा करते हुए अर्जुन ने कहा कि, ‘’शिव टूटा हुआ है, तो उसके शक्ति जोड़ने का काम करेगी। सीरियल में एक पार्टनर की अहमियत को दिखाया जायेगा।’’

बता दें कि, इस सीरियल में अर्जुन, शिव का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा सीरियल में उनकी लीडिंग लेडी निक्की शर्मा शक्ति का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। यह सीरियल जीटीवी और जी5 पर 03 जुलाई 2023 से रात को 7:30 बजे से प्रसारित होगा। 

ये भी पढ़ें: Gauahar Khan ने बताया कि मां बनने के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव आए हैं, फैन ने पूछा वजन कैसे कम किया?

ताज़ा ख़बरें