मरेठ में हुआ Archana Gautam का ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस ने भीड़ के बीच किया डांस

बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम अपने होम टाउन मरेठ पहुंची। जहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। इस दौरान उन्होंने भीड़ के बीच जमकर डांस किया

Archana Gautam Grand Welcome In Meerut: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) फेम अर्चना गौतम (Archana Gautam) लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। बिग बॉस खत्म होने के बाद एक्ट्रेस अपने होमटाउन मरेठ पहुंच गई है। जहां उनका ग्रँड वेलकम किया गया। इसकी कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। इन वीडियो के सामने आने के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में आई है। अर्चना के ग्रैंड वेलकम के दौरान उन्होंने भीड़ में जमकर डांस भी किया।

अर्चना गौतम बिग बॉस 16 नहीं जीत सकी। लेकिन वह फैंस की फेवरेट बनी हुई है। उन्होंने शो में अपना बेबाक अंदाज दिखाया है और अपने खेल से फैंस का दिल जीता। फैंस ने अर्चना को खूब प्यार दिया और खूब सपोर्टउन्होंने टॉप 5 फाइनलिस्ट में जगह बनाई थी। शो खत्म होने के बाद अर्चना अब अपने होमटाउन मरेठ पहुंच गई है। जहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। सोशल मीडिया पर उनके वेलकम के वीडियो वायरल हो रहे है। एक वीडियो में अर्चना पगड़ी बांधकर भीड़ के बीच डांस करती नजर आ रही है।

बिग बॉस खत्म हो चूका है। लेकिन उनके फैंस एक बार फिर उन्हें टीवी स्क्रीन पर देखना चाहते है। एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्चना रोहित शेट्टी के खतरनाक शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप 2’ में नजर आ सकती है। बिग बॉस 16 के फिनाले वीक में रोहित शेट्टी ने घर के कंटेस्टेंट के साथ कुछ खतरनाक टास्क भी करवाए थे। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शेट्टी के शो में कई कंटेस्टेंट नजर आ सकते है। हाल ही में अर्चना ने अपने पुराने और संघर्ष भरे दिनों की कहानी बताई।

बिग बॉस 16 के खत्म होने के बाद कलर ने अगले रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 13वें सीजन की तैयारियां शुरू कर दी है। इस शो में अर्चना गौतम के साथ बिग बॉस 16 के घर के कई कंटेस्टेंट नजर आ सकते है। हालांकि अभी तक इस बारे में किसी ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही शो और शो से जुड़े खिलाड़ियों की घोषणा करेंगे। अब देखना होगा कि अर्चना गौतम खतरों का खेल खेलती नजर आएंगी या नही।

ये भी पढ़े: Priyanka Chahar Choudhary मुंबई में ढूंढ रही घर, Lock Upp 2 में आ सकती है नजर

ताज़ा ख़बरें