Archana Gautam 10-20 रुपये कमाने के लिए करती थी ऐसा काम, फिर बनी मिस बिकिनी इंडिया

अर्चना गौतम को बिग बॉस 16 से फेम मिला। उन्होंने साल 2014 में मिस उत्तर प्रदेश और 2018 में मिस बिकिनी का खिताब जीता। उन्होंने 2018 में भारत को मिस बिकिनी इंडिया के लिए रिप्रिजेंट किया था

Archana Gautam: अर्चना गौतम (Archana Gautam) एक इंडियन पॉलिटिशियन, मॉडल आउट एक्ट्रेस है। अर्चना को फेम बिग बॉस 16 से मिला। हाल ही में अर्चना ने अपने पुराने दिनों को याद किया है। एक इंटरव्यू में अर्चना ने बताया कि एक समय आर्थिक तंगी के चलते उन्हें सिलेंडर की डिलीवरी करनी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि खाली सिलेंडर देने के लिए उसे एक सिलेंडर के 10 से 20 रुपये मिलते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बेहद मुश्किल दौर में की थी।

उत्तर प्रदेश के मारेठ की रहने वाली अर्चना गौतम मुंबई शिफ्ट हो गईं और उन्होंने कई छोटे-मोठे काम किए। अर्चना को रवि किशन के शो से फेम मिला। इस शो में दोनों ने साथ काम किया था। अर्चना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि, ‘बचपन में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और वयस्कता में थोड़ी। उस समय हम लोग खाली सिलेंडर पहुंचाते थे, जिसके मुझे 10-20 रुपये मिलते थे। हम इस खाली सिलेंडर को साइकिल और बाइक पर लादकर ले जाते थे।’

अर्चना गौतम ने साल 2014 में मिस उत्तर प्रदेश का खिताब जीता था। इसके बाद साल 2018 में मिस बिकनी इंडिया बनी। अर्चना गौतम ने 2018 में मिस बिकनी इंडिया के लिए भारत को रीप्रेजेंट किया और टाइटल जीता। अर्चना ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया कि उन्होंने टेली-कॉलिंग का पहला काम किया। जिससे उन्हें महीने के 6000 मिलते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें अच्छी अंग्रेजी नहीं आती थी, जिसके चलते उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद उन्होंने 10 और 12 हजार की नौकरी की। उसके बाद जिस कंपनी में उन्होंने आखिरी बार काम किया था वह बंद हो गई और वह निराश होकर वापस मारेठ आ गई। इसके बाद उन्होंने रवि किशन के साथ काम किया और उनकी जिंदगी बदल गई।

अर्चना गौतम बिग बॉस 16 में लंबे समय तक रही। लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार और सपोर्ट दिया। हालांकि वह शो नहीं जीत पाईं। लेकिन वह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। अर्चना घर से बाहर हो गई थी। लेकिन वह एक बार फिर घर में दाखिल हुईं और फिनाले तक टिकी रही। उन्होंने अपने खेल से कई लोगों के दिलों में जगह बनाई। इसके साथ ही उन्होंने घर में काफी अच्छे दोस्त भी बनाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्चना गौतम कंगना रनौत के शो लॉकअप 2 में नजर आ सकती है।

ये भी पढ़े: Bigg Boss 16 जीतने के बाद भारत टूर करेंगे MC Stan, रैपर ने शेयर किया पोस्ट

ताज़ा ख़बरें