Ankit और Priyanka बने दूल्हा-दुल्हन, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

फैंस प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी को खूब पसंद करते है। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। अब उनकी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों वेडिंग लुक में नजर आ रहे है

Ankit Gupta-Priyanka Chahar Choudhary: अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक है। टीवी पर इस जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों बिग बॉस 16 में करीब आते नजर आए थे और फैंस दोनों को साथ देखना चाहते है। प्रियंका चौधरी हाल ही में बिग बॉस खत्म होने के बाद अंकित गुप्ता के चंडीगढ़ सेट पर उनसे मिलने पहुंची थी। जिनकी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। अब दोनों की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की इस फोटो को बिग बॉस ताजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो में वे दूल्हा-दुल्हन के आउटफिट में नजर आ रहे है। व्हाइट कलर के ब्राइडल लुक में प्रियंका बेहद प्यारी और खूबसूरत लग रही है। जबकि अंकित गुप्ता ब्लैक एंड व्हाइट कोट में नजर आ रहे है। दोनों की इस तस्वीर को देखकर फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे है। यह फोटो उनके अगले प्रोजेक्ट के सेट से सामने है।

अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोटो उनके अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के लुक की है। इस फोटो को देखकर फैंस का कहना है कि ये जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है। फैंस इस जोड़ी को साथ देखने के लिए बेताब है और दोनों को जल्द ही टीवी पर साथ देखना चाहते है। प्रियंका और अंकित काफी अच्छे दोस्त है।

बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता गुप्ता की जोड़ी काफी करीब आई थी। लेकिन शो से बाहर आने के बाद प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि अंकित काफी बदल गया है और काफी केयरिंग भी हो गया है। प्रियंका बिग बॉस 16 की सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट मानी जा रही थी। हालांकि वह शो नहीं जीत पाई। जब प्रियंका शो का टाइटल नहीं जीत पाई थी तब सलमान खान के सामने ही अंकित के आखों में आंसू आए थे। लेकिन उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई और फैंस उन्हें ही विनर मानते है।

ये भी पढ़े: Bigg Boss 13 फेम Tehseen Poonawalla के घर गुंजी किलकारी, एक्टर की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

ताज़ा ख़बरें