Bigg Boss 16 में आए Anil Kapoor, MC Stan से कही ये बात

बिग बॉस 16 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अनिल कपूर ने घर में धमाकेदार एंट्री की है। अनिल कपूर ने शो की होस्ट फराह खान के साथ घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के साथ खूब बातें और मस्ती की

Bigg Boss 16 New Promo: टीवी का जाना माना और विवादित शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) काफी ट्रेंड कर रहा है। जल्द ही शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। क्योंकि शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है। अब मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में लोगों को अगले एपिसोड का इंतजार करने पर मजबूर कर दिया गया है। शो का सस्पेंस बढ़ता ही जा रहा है। इसे लेकर कंटेस्टेंट्स की टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है। कंटेस्टेंट्स की टेंशन कम करने के लिए अब शो में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर नजर (Anil Kapoor) आने वाले हैं। वह कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती करते नजर आएंगे।

कलर्स टीवी ने शो का नया प्रोमो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि अगले एपिसोड में अनिल कपूर नजर आने वाले हैं। अनिल कपूर शो की होस्ट फराह खान के साथ घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती करते नजर आएंगे। नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि अनिल और फराह कंटेस्टेंट के साथ मस्ती कर रहे हैं और सभी हंस रहे हैं। घर में एंट्री करते ही अनिल कपूर ने सबसे जोर से ‘झक्का’ कहकर घर में एंट्री की। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से बात की।

अनिल कपूर ने घर में प्रवेश करने के बाद रैपर एमसी स्टेन से उन्हें अपनी भाषा सिखाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि रैपर उनसे बेहतर बोल सकते हैं। दोनों भाषा में बोलने का कॉम्पिटिशन भी किया। अनिल को स्टेन की भाषा काफी अलग लगती है और इस पर वह हँसते भी है। इन दोनों की बातें देखकर फराह खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। बता दें कि शो को होस्ट करने से पहले एक एपिसोड में फराह खान अपने भाई साजिद खान से मिलने पहुंची थीं। हालांकि साजिद अब घर से बाहर हैं।

बिग बॉस 16 के इस वीकेंड वार में टीना दत्ता और प्रियंका चाहर चौधरी पर हल्ला बोल होने वाला है। आज फराह खान दोनों की क्लास लेंगी। शो में एंट्री करते ही फराह ने टीना और प्रियंका की क्लास लगा दी थी। दोनों ने पूरे हफ्ते शालीन भनोट को खूब बुरा-भला कहा है। यह फराह को रास नहीं आई और अब फराह इन दोनों एक्ट्रेसेस की जमकर क्लास लेने वाली है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आ रहे है। जिसमें फराह खान दोनों एक्ट्रेस की वाट लगाती नजर आ रही है।

ये भी पढ़े: The Kapil Sharma Show में होगी Krushna Abhishek की वापसी! मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज

ताज़ा ख़बरें