अभिनेत्री Anushka Sen ने MC Stan को इस मामले में पछाड़ा

टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का सेन ने एमसी स्टैन समेत कई टीवी सेलिब्रेटीज को पछाड़ दिया है

Anushka Sen MC Stan: टीवी इंडस्ट्री जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का सेन ने इस बार एमसी स्टैन समेत कई पॉपुलर टीवी सेलिब्रेटी को पछाड़ दिया है। अनुष्का ने एमसी स्टैन, कपिल शर्मा, तेजस्वी प्रकाश और जन्नत जुबैर रहमानी को सेलिब्रेटी रैंकिंग के मामले में पछाड़ दिया है। अनुष्का 20 मार्च 2023 से लेकर 27 मार्च 2023 को बीच सेलिब्रेटी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

अनुष्का सेन के बाद दूसरे नंबर पर जन्नत जुबैर रहमानी हैं, तीसरे नंबर तेजस्वी प्रकाश हैं, चौथे नंबर पर कपिल शर्मा और पांचवें नंबर पर जाने-माने रैपर एमसी स्टैन है। इन टीवी सेलिब्रेटी की रैंकिंग इंडिया फोरम ने जारी की है। इंडिया फोरम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर टॉप-20 टीवी सेलिब्रेटी की रैंकिंग जारी की है।

इंडिया फोरम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से  20 मार्च 2023 से लेकर 27 मार्च 2023 के बीच तक की टॉप-20 सेलिब्रेटीज की सेलिब्रेटी रैंकिंग जारी की है। इंडिया फोरम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए यह रैंकिंग जारी की है। इंडिया फोरम ने ट्विट करते हुए लिखा कि,  ‘’#CelebrityRanking: अपडेटेड साप्ताहिक रैंकिंग सूची यहाँ है।चार्ट पर एक नज़र डालें और हमें बताएं कि क्या आपके पसंदीदा सितारे ने इस सूची में जगह बनाई है। (रैंकिंग की गणना सेलेब्स बज़, फैन फॉलोइंग, सोशल मीडिया एंगेजमेंट के आधार पर की जाती है)।’’

टॉप-20 सेलिब्रेटी की रैंकिंग में शामिल सेलिब्रेटीज:

1.अनुष्का सेन

2.जन्नत जुबैर रहमानी

3.तेजस्वी प्रकाश

4.कपिल शर्मा

5.एमसी स्टैन

6.फैजल शेख

7.शिवांगी जोशी

8.शहनाज गिल

9.दीपिका कक्कर इब्राहिम

10.अब्दू रोजिक

11.अवनीत कौर

12.मौनी रॉय

13.हिना खान

14.आदिति भाटिया

15.जैसमीन भसीन

16.मुनमुन दत्ता

17.दिव्यांका त्रिपाठी

18.माहिरा शर्मा

19.प्रियंका चौधरी 

20.टिना दत्ता

अनुष्का सेन की यह रैंकिंग बताती है कि इस हफ्ते उनकी  सेलेब्स बज़, फैन फॉलोइंग, सोशल मीडिया एंगेजमेंट काफी ज्यादा बढ़ी है। सेलेब्स बज, फैन फॉलोइंग और सोशल मीडिया एंगेजमेंट बढ़ने के कारण वे इस हफ्ते टॉप-20 में पहले नंबर पर पहुंच गई हैं।

ये भी पढ़ें: साउथ सुपरस्टार Ram Charan ने बर्थडे पर किया बड़ा ऐलान, अगली फिल्म के नाम का किया खुलासा

ताज़ा ख़बरें