Achha Sila Diya गाने में Rajkummar Rao और Nora Fatehi का दिखा लव एंड हेट रिलेशनशिप

अभिनेता राजकुमार राव और नोरा फतेही की लीड भूमिका से सजे अच्छा सिला दिया गाने को रिलीज कर दिया गया है। जिसमें राजकुमार राव और नोरा की लव-हेट रिलेशनशिप को दिखाया गया है

Rajkummar Rao-Nora Fatehi Song: अभिनेता राजकुमार राव और खूबसूरत एक्ट्रेस नोरा फातेही पहली बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आए हैं। टी-सीरीज द्वारा रिलीज इस गाने अच्छा सिला दिया में राजकुमार राव और नोरा फातेही की लव-हेट केमिस्ट्री दिखती है। एक तरफ जहां नोरा राजकुमार को प्यार करने का ढोंग करती हैं, वहीं दूसरी तरफ उसे नफरत की मिसाल भी कायम करती हैं। अच्छा सिला दिया नाम के इस गाने में बी प्राक ने अपनी आवाज़ दी है। जबकि गाने के बोल और संगीत जानी ने दिया है।

गीतकार व संगीतकार जानी ने बी-प्राक के साथ मिलकर पहले भी काम कर चुके हैं। वैसे अगर बात इस गाने की करें तो म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने अच्छा सिला दिया गाने को कई बार पहले भी रिमेक बनाया है। पहले इस गाने को 1995 में अताउल्लाह खान की आवाज़ में रिलीज किया था। उसके बाद कंपनी ने बेवफा सनम नाम की फिल्म बनाई। उसमें किशन कुमार को लीड रोल में लेकर सारे गाने सोनू निगम से गवाए। जो उस समय काफी पसंद किए गए थे, लेकिन एक ही गाने को कंपनी कितनी बार रिमेक करेंगी। ये भी एक सवाल है। क्या ऐसा करने से गाने का अस्तित्व नहीं खत्म हो जाएगा।

बेवफा सनम में किशन कुमार के साथ शिल्पा शिरोडकर ने सिनेमा स्क्रीन शेयर किया था। ये फिल्म तो नहीं चली थी लेकिन गानों को काफी लोकप्रियता मिली थी। जिसे खुद उस वक्त गुलशन कुमार ने निर्देशित किया था। अब इसी गाने को फिर से रिमेक करके दर्शकों के सामने पेश किया गया है। जिसमें राजकुमार राव और नोरा फतेही नजर आ रही हैं। अब देखना है कि इस गाने को दर्शक कितना पसंद करते हैं। वैसे बात अगर सोशल मीडिया की करें तो यहां अभी तक मिक्स्ड रियक्शन ही देखने को मिला है।

कुछ ने राजकुमार राव और नोरा की केमिस्ट्री की तारीफ की है, तो कुछ ने इसके लिए आलोचना भी की है।

ये भी पढ़े: Ranbir-Alia में होगी कड़ी टक्कर, एक साथ रिलीज होगी पति और पत्नी की फिल्म

ताज़ा ख़बरें