Priyanka Chopra ने की पाकिस्तान के इस फिल्म की दिल खोलकर तारीफ, Oscar 2023 में हुई है Shortlist

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर 2023 में शार्टलिस्ट हुई एक पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड की खुलकर तारीफ की है। अभिनेत्री ने कहा है कि लोगों को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए

Priyanka Chopra Praises Joyland Movie: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को अपनी बेबाक राय के लिए जाना जाता है। वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती है। प्रियंका हालाकि आजकल बॉलीवुड में उतना एक्टिव नहीं हैं लेकिन फिर भी यहां और आसपास के मुद्दों पर उनकी नजर रहती है। प्रियंका चोपड़ा अब चर्चा में हैं पाकिस्तानी फिल्म की तारीफ के लिए। जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पाकिस्तानी फिल्म Joyland की दिल खोलकर तारीफ की है और कहा है कि इस तरह की फिल्में बननी चाहिए।

दरअसल पाकिस्तान की ये फिल्म ऑस्कर 2023 में शॉर्टलिस्ट हुई है और तभी से इस फिल्म की चर्चा हो रही है। पाकिस्तान में बनी इस फिल्म में एक पाकिस्तानी परिवार की कहानी को दिखाया गया है। जिसमें परिवार का सबसे छोटा बेटा एक डांस थियटर कंपनी ज्वाइन करता है और वहां उसे एक ट्रांसजेंडर से प्यार हो जाता है। पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर के लिए कोई खास कानून नहीं है। इसलिए इस फिल्म का शुरू से ही विरोध किया जा रहा था, लेकिन पाकिस्तान के कुछ प्रांतों में इस फिल्म से पाबंधी हटा ली गई है।

फिल्म की तारीख करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि जॉयलैंड फिल्म को देखना वास्तव में बेहद खास है। इस कहानी को परदे पर उतारने के लिए पूरी टीम को बधाई। इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए। प्रियंका की तारीफ के बाद इस फिल्म की पूरी यूनिट ने प्रियंका को इसके लिए शुक्रिया कहा है और उम्मीद जताई है कि उनकी ये फिल्म दुनिया में एक मिसाल कायम करेगी।

आपको बता दें कि इस फिल्म में अली जुनेजो,रस्टी फारूख और अलीना खान लीड़ में हैं जबकि सईम सादिक ने इस फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म का भले ही पाकिस्तान में विरोध हो रहा है और कई राज्यों में इस पर पाबंदी लगा दी गई है लेकिन विश्व स्तर पर इस फिल्म जॉयलैंड को लोग पसंद कर रहे हैं। अभी तक इस फिल्म ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार भी जीते हैं और अब ऑस्कर के लिए भी शॉर्टलिस्ट होने में कामयाब हुई है।

ये भी पढ़े: Sidharth Malhotra और Kiara Advani की शादी की डेट आई सामने, इस महीने दोनों करेंगे शादी

ताज़ा ख़बरें